Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

सोलन निवासी संतोष कालरा को मिला विश्व प्रसिद्ध नव उदित साहित्यकार सम्मान

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, June 18, 2023 16:40 PM IST
सोलन निवासी संतोष कालरा को मिला विश्व प्रसिद्ध नव उदित साहित्यकार सम्मान

सोलन,18 जून। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की निवासी संतोष कालरा को विश्‍व प्रसिद्ध नव उदित साहित्‍यकार सम्‍मान से पुरस्‍कृत किया गया है। उन्‍हें काव्य कार्नर फाउंडेशन द्वारा शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया था तथा महिला साहित्यकार बिलासपुर एवं चंबा इकाई द्वारा काव्य पाठ के लिए सम्मानित किया गया।

 

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2023 के अवसर पर साहित्य के लेखन और प्रसार-प्रचार में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय कवि संगम के राज्य स्तरीय "भाषा सम्मान" के लिए भी चयनित किय गया। इसी वर्ष 18 जून को नव उदय प्रकाशन द्वारा आयोजित विश्व प्रसिद्ध नव उदित सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

 

संतोष कालरा ने आईटीआई सोलन से कटिंग एवं टेलरिंग तथा चंबाघाट से फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण लिया है। वे 1979 से 2006 तक प्रशिक्षण कार्य मे रत (कटिंग, टेलरिंग एंड फैशन डिजाइनिंग टीचर) हैं तथा इन्होंने सोशल वेलफेयर सोसाइटी ऑफ रेलवे ऑफिसर्स वीमेन्स (अम्बाला मंडल) के द्वारा चलाये गए सिलाई व कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र में न सिर्फ बतौर समाजसेविका प्रशिक्षण प्रदान किया अपितु गरीब महिलाओं को सरकारी योजनाओं के तहत निःशुल्क सिलाई एवं कटाई का प्रशिक्षण दिलवाने के अलावा कम ब्याज पर बैंक लोन दिलवा कर स्वावलंबी बनाने में भी सक्रिय भूमिका निभाई। वह रेडक्रास की वाईस पैटर्न व इनरव्हील क्लब की सदस्य भी हैं।

 

लेखन इनका शौक है तथा रेडक्रास व काव्य कार्नर की पत्रिकाओं तथा कुछ काव्य संग्रहों में इनके कई लेख एवं कविताऐं प्रकाशित हुए हैं। ये हिमाचल दर्शन, काव्य कार्नर, हिमाचल फिल्म सिनेमा, गुंजन रेडियो लाइव तथा भाषा विभाग की मासिक गोष्ठी में सक्रिय भाग लेती हैं।  इनकी प्रमुख उपलब्धियों में लघु फ़िल्म "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" में निभाया गया दादी का किरदार, राष्ट्रीय कवि संगम में राम महिमा काव्य पाठ तथा विभिन्न फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में जीते पुरस्कार शामिल हैं।

 

ऐतिहासिक शूलिनी मेले का शुभारम्भ, सीएम ने किया मॉडल करियर सेंटर का उद्धाटन

आस्‍था और विकास : ऐतिहासिक शूलिनी मेले का शुभारम्भ, सीएम ने किया मॉडल करियर सेंटर का उद्धाटन

संतोषजनक एवं समयबद्ध न्याय प्रदान करना न्याय पालिका का मुख्य उद्देश्य: न्‍यायमूर्ति संधावालिया

लोकार्पण : संतोषजनक एवं समयबद्ध न्याय प्रदान करना न्याय पालिका का मुख्य उद्देश्य: न्‍यायमूर्ति संधावालिया

मुख्यमंत्री ने प्रथम ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना की आधारशिला रखी

अग्रणी : मुख्यमंत्री ने प्रथम ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना की आधारशिला रखी

आईएएस के अलावा आईएफएस अधिकारी भी कम करना चाहती है सरकार: सीएम सुक्‍खू

पत्रकारवार्ता : आईएएस के अलावा आईएफएस अधिकारी भी कम करना चाहती है सरकार: सीएम सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विस क्षेत्र को 31 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात

उद्घाटन : मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विस क्षेत्र को 31 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात

कमल ख़रीद चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता : सीएम

चुनाव प्रचार : कमल ख़रीद चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता : सीएम

तानाशाही के चलते हो रहे उपचुनाव, मुख्यमंत्री ज़िम्मेदार: जयराम ठाकुर

हमला : तानाशाही के चलते हो रहे उपचुनाव, मुख्यमंत्री ज़िम्मेदार: जयराम ठाकुर

बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हुए 3 पूर्व निर्दलीय विधायक: मुख्यमंत्री

नामांकन : बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हुए 3 पूर्व निर्दलीय विधायक: मुख्यमंत्री

VIDEO POST

View All Videos
X