Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

 तालिबान ने 1990 के दशक के अपने शिया प्रतिद्वंद्वी की प्रतिमा गिराई

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, August 18, 2021 18:53 PM IST
 तालिबान ने 1990 के दशक के अपने शिया प्रतिद्वंद्वी की प्रतिमा गिराई

काबुल, 18 अगस्त। तालिबान ने 1990 के दशक में अफगानिस्तान गृह युद्ध के दौरान उनके खिलाफ लड़ने वाले एक शिया मिलिशिया के नेता की प्रतिमा को गिरा दिया। सोशल मीडिया पर बुधवार को साझा की जा रही तस्वीरों से यह जानकारी मिली है। तस्वीरों में दिख रही प्रतिमा अब्दुल अली मजारी की है। इस मिलिशिया नेता की 1996 में तालिबान ने प्रतिद्वंद्वी क्षत्रप से सत्ता हथियाने के बाद हत्या कर दी थी। मजारी अफगानिस्तान के जातीय हजारा अल्पसंख्यक और शियाओं के नेता थे और पूर्व में सुन्नी तालिबान के शासन में इन समुदायों को उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था।

 

यह प्रतिमा मध्य बामियान प्रांत में थी। यह वही प्रांत है, जहां तालिबान ने 2001 में बुद्ध की दो विशाल 1,500 साल पुरानी प्रतिमाओं को उड़ा दिया था। ये प्रतिमाएं पहा़ड़ को काटकर बनाई हुई थीं। यह घटना अमेरिका नीत बलों का अफगानिस्तान में तालिबान को सत्ता से बाहर किए जाने के कुछ समय पहले हुई थी। तालिबान ने दावा किया था कि इस्लाम में मूर्ति पूजा निषेध है और इन प्रतिमाओं से उसका उल्लंघन हो रहा था।

 

तालिबान ने अफगानिस्तान के ज्यादातर हिस्सों में कुछ दिनों के भीतर कब्जा करते हुए पिछले सप्ताह सत्ता में वापसी कर ली। तालिबान ने शांति और स्थायित्व के एक नए युग का वादा करते हुए कहा है कि वे उन सभी लोगों को माफ कर देंगे जो पूर्व में उनके खिलाफ खड़े थे। तालिबान ने महिलाओं को भी इस्लामिक नियमों के हिसाब से पूरा अधिकार देने का वादा किया है। हालांकि, इस बारे में विस्तार में नहीं बताया गया। लेकिन देश में ऐसी भी आबादी है जो इस समूह के वादों पर भरोसा नहीं कर पा रही है। इनमें वैसे लोग शामिल हैं, जो पहले तालिबान का शासन देख चुके हैं जब इसने कड़े इस्लामिक क़ानून लागू किए थे।

 

उस समय महिलाएं ज्यादातर अपने घरों में क़ैद हो गई थीं। टीवी और संगीत पर प्रतिबंध लग गया था और संदिग्ध अपराधियों को सार्वजनिक स्थानों पर कोड़े मारे जाते थे, उनके अंग काट दिए जाते थे या उनकी हत्या कर दी जाती थी।

तालिबान ने जश्‍न में दागी गोलियां, कई नागरिकों के मारे जाने और घायल होने की खबर

आतंकिस्‍तान : तालिबान ने जश्‍न में दागी गोलियां, कई नागरिकों के मारे जाने और घायल होने की खबर

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख काबुल पहुंचे

तालिबानीराज : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख काबुल पहुंचे

तालिबान ने काबुल हवाईअड्डे को पूरी तरह नियंत्रण लेकर सुरक्षा का वादा किया, अमेरिका के लौटने का मनाया जश्‍न

आतंकी सरजमीं : तालिबान ने काबुल हवाईअड्डे को पूरी तरह नियंत्रण लेकर सुरक्षा का वादा किया, अमेरिका के लौटने का मनाया जश्‍न

काबुल एयरपोर्ट के पास रॉकेट हमला, एक मकान पर फटा बच्‍चे की मौत, अमेरिका ने एयरस्‍ट्राइक से उड़ाई एक गाड़ी

: काबुल एयरपोर्ट के पास रॉकेट हमला, एक मकान पर फटा बच्‍चे की मौत, अमेरिका ने एयरस्‍ट्राइक से उड़ाई एक गाड़ी

काबुल एयरपोर्ट के बाहर दो आत्‍मघाती धमाके, 12 अमेरिकी सैनिकों समेत 80 की मौत, बदला लेंगे:अमेरिका

तालिबानी राज : काबुल एयरपोर्ट के बाहर दो आत्‍मघाती धमाके, 12 अमेरिकी सैनिकों समेत 80 की मौत, बदला लेंगे:अमेरिका

शासन संबंधी चुनौतियों के बीच तालिबान ने मनाया देश का स्वतंत्रता दिवस

अफगानिस्तान : शासन संबंधी चुनौतियों के बीच तालिबान ने मनाया देश का स्वतंत्रता दिवस

तालिबान ने आम माफी  की घोषणा की, महिलाओं से सरकार में शामिल होने का आह्वान किया

अफगान संकट : तालिबान ने आम माफी  की घोषणा की, महिलाओं से सरकार में शामिल होने का आह्वान किया

नरक जैसी सजाएं देने वाला हिब्‍तुल्‍लाह अफगानिस्‍तान का राष्‍ट्रपति घोषित, जानें पूरी कहानी   

तालिबानी राज : नरक जैसी सजाएं देने वाला हिब्‍तुल्‍लाह अफगानिस्‍तान का राष्‍ट्रपति घोषित, जानें पूरी कहानी   

VIDEO POST

View All Videos
X