Saturday, November 21, 2026
BREAKING
• सीएम ने धर्मशाला मैराथन 2.0 का एंथम लॉन्च किया, जर्सी और मेडल का अनावरण • हमीरपुर में 10 पदों के लिए साक्षात्कार 27 को • सीएम ने टीएमसी में 3 टेस्ला एमआरआई मशीन जनता को समर्पित की • सेना पर टिप्पणी करने वाले मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें सीएम: जयराम ठाकुर • कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन 19 नवंबर को, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए: डॉ. बिंदल • हिमाचल की जमीनों और सम्पत्तियों को बेच रही सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर • 42 विभिन्‍न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 21 नवंबर को • कांग्रेस सरकार ने 4 साल में हिमाचल को 40 साल पीछे धकेला: जयराम ठाकुर • भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और जनविरोधी फैसलों पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा • कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 गंभीर
 

सीएम ने धर्मशाला मैराथन 2.0 का एंथम लॉन्च किया, जर्सी और मेडल का अनावरण

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, November 20, 2026 17:27 PM IST
सीएम ने धर्मशाला मैराथन 2.0 का एंथम लॉन्च किया, जर्सी और मेडल का अनावरण

धर्मशाला(कांगड़ा), 20 नवंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला स्थित सर्किट हाउस में आयोजित एक समारोह में धर्मशाला मैराथन 2.0 का आधिकारिक एंथम लॉंच किया। उन्होंने मैराथन की जर्सी और मेडल का अनावरण भी किया। यह मैराथन कांगड़ा वैली कार्निवल-2026 के तहत आयोजित की जाएगी। धर्मशाला मैराथन के दूसरे संस्करण के लिए अब तक 850 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया है। आयोजकों का लक्ष्य 20 दिसंबर तक देशभर से 2,000 से अधिक धावकों को इस आयोजन से जोड़ना है। विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों के लिए 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 20 किलोमीटर और 42 किलोमीटर की पांच श्रेणियों की मैराथन आयोजित की जाएगी। इसके पहले संस्करण में लगभग 1,300 धावकों ने भाग लिया था, जो क्षेत्र में दौड़ और फिटनेस गतिविधियों के प्रति बढ़ते उत्साह को प्रदर्शित करती है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला मैराथन 2.0 का आयोजन फिटनेस, खेल संस्कृति, पर्यटन को बढ़ावा देने और चिट्टे जैसी गंभीर सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रदेश सरकार कांगड़ा जिला को राज्य की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए प्रयासरत है। यह मैराथन जिला कांगड़ा को प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने में सहायक साबित होगी।  


श्री सुक्खू ने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार 2,600 करोड़ रुपये व्यय कर कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार का कार्य कर रही है। जिला मुख्यालयों को हेलीपोर्ट के माध्यम से जोड़ने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है तथा पर्यटकों की सुविधा के लिए हेली-टैक्सी सेवाएं शुरू की जा रही हैं।


हिमाचल प्रदेश को प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण राज्य के रूप में रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे ‘वाटर बाउल’ और ‘लंग्स ऑफ नार्थ इंडिया’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यटन, सांस्कृतिक गतिविधियों और स्थानीय परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए कांगड़ा वैली कार्निवल के साथ-साथ शिमला में विंटर कार्निवल की शुरुआत की है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम धर्मशाला मैराथन के रूट्स के लिए एआईएमएस प्रमाणन प्राप्त करने की दिशा में भी प्रयासरत है। इससे आयोजन की विश्वसनीयता बढ़ेगी और इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन सिंह, एपीएमसी कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा, हिमाचल प्रदेश राज्य वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, उपायुक्त हेमराज बैरवा, नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त जफर इकबाल और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

हमीरपुर में 10 पदों के लिए साक्षात्कार 27 को

रोजगार : हमीरपुर में 10 पदों के लिए साक्षात्कार 27 को

सीएम ने टीएमसी में 3 टेस्ला एमआरआई मशीन जनता को समर्पित की

सुविधा : सीएम ने टीएमसी में 3 टेस्ला एमआरआई मशीन जनता को समर्पित की

सेना पर टिप्पणी करने वाले मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें सीएम: जयराम ठाकुर

प्रदर्शन : सेना पर टिप्पणी करने वाले मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें सीएम: जयराम ठाकुर

कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन 19 नवंबर को, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए: डॉ. बिंदल

बैठक : कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन 19 नवंबर को, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए: डॉ. बिंदल

हिमाचल की जमीनों और सम्पत्तियों को बेच रही सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर

आरोप : हिमाचल की जमीनों और सम्पत्तियों को बेच रही सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर

42 विभिन्‍न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 21 नवंबर को

रोजगार : 42 विभिन्‍न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 21 नवंबर को

कांग्रेस सरकार ने 4 साल में हिमाचल को 40 साल पीछे धकेला: जयराम ठाकुर

आरोप : कांग्रेस सरकार ने 4 साल में हिमाचल को 40 साल पीछे धकेला: जयराम ठाकुर

भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और जनविरोधी फैसलों पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा

शीतकालीन सत्र : भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और जनविरोधी फैसलों पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा

X