Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

रतन इमिग्रेशन मैहतपुर में भरे जाएंगे 12 पद, साक्षात्कार 10 को

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, July 08, 2025 18:03 PM IST
रतन इमिग्रेशन मैहतपुर में भरे जाएंगे 12 पद, साक्षात्कार 10 को

ऊना, 8 जुलाई। रतन इमिग्रेशन मैहतपुर द्वारा वीजा काउंसलर, ऑफिस एग्जीक्यूटिव, एचआर मैनेजर और रिसेप्शनिस्ट के 12 पद भरे जाएंगे। इनमें वीजा काउंसलर के 4 पद, ऑफिस एग्जिक्यूटिव के 6 पद, एचआर मैनेजर और रिसेप्शनिस्ट का 1-1 पद शामिल है। जिला रोजगार अधिकार ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के साक्षात्कार 10 जुलाई को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा।

अक्षय शर्मा ने बताया कि वीजा काउंसलर पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक  (संबंधित क्षेत्र में अनुभव), आयु 22 से 42 वर्ष और वेतन 12 से 17 हज़ार रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया है। ऑफिस एग्जिक्यूटिव पद के लिए स्नातक (अंग्रेजी भाषा में निपुण), 2 से 3 साल का अनुभव, 21 से 40 वर्ष आयु होनी चाहिए। एचआर मैनेजर पद के लिए एचआर में एमबीए, 2 से 3 साल का अनुभव, आयु 26 से 40 वर्ष और वेतन 16 से 21 हज़ार रूपये तथा रिसेप्शनिस्ट पद के लिए स्नातक (अंग्रेजी भाषा में निपुण), 21 से 40 वर्ष आयु सहित वेतन 8 से 12 हज़ार रूपये दिया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यथी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, बायोडाटा की कॉपी, अनुभव प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

VIDEO POST

View All Videos
X