Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

ब्यू स्टार इंडिया में भरे जायेंगे 80 पद, इंटरव्‍यू 1 व 2 दिसंबर को

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, November 29, 2025 17:44 PM IST
ब्यू स्टार इंडिया में भरे जायेंगे 80 पद, इंटरव्‍यू 1 व 2 दिसंबर को

धर्मशाला(कांगड़ा), 29 नवंबर। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि ब्यू स्टार इंडिया द्वारा ऑपरेटर और अप्रेंटिस के पुरुष एवं महिला के 80 पद अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता आईटीआई फिटर, आरएसी, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, एलेक्ट्रोनिक्स, मोटर मैकेनिक, पंप ऑपरेटर और वेल्डर रखी गई है। इन पदों के लिऐ 18 से 25 वर्ष तक के आवेदक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवार को कम्पनी द्वारा  16 हजार से 20 हजार 800 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिऐ अभ्यार्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो साथ लेकर 01 दिसंबर, 2025 को उप रोज़गार कार्यालय नूरपुर में तथा 02 दिसंबर 2025 को उप रोज़गार कार्यालय देहरा में सुबह 10:30 बजे पहुंचकर साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

 

उन्होंने कहा कि साक्षात्कार का ब्योरा विभागीय साईट पर अपलोड कर दिया गया है। सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वह साक्षात्कार में भाग लेने से पहले विभागीय साइट पर अपनी ईमेल आईडी या मोबाइल नम्बर से लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर दिख रही रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। विभागीय साइट पर ऑनलाइन आवेदन के पश्चात ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल 96500-74838 पर संपर्क कर सकते है।

 

VIDEO POST

View All Videos
X