
सोलन, 28 नवंबर। मैसर्ज़ पिनैकल लाइफ साइंस प्रा. लि. बद्दी में सीनियर ऑफिसर एग्जीक्यूटिव के 10 पद, मैसर्ज़ एम्म्फोर्स ऑटोटेक प्रा. लि. बद्दी ऑपरेटर के 94 पदों तथा मैसर्ज़ हिदुस्तान फूड्स लिमिटेड बद्दी में ऑफिसर व एग्जीक्यूटिव के 06 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 03 दिसम्बर, 2025 को मॉडल कैरियर सेंटर उप रोज़गार कार्यालय बद्दी नज़दीक गुरुद्वारा संडोली, ज़िला सोलन में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।
जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आई.टी.आई. टर्नर, मशीनिस्ट, मकैनिकल व इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा या डिग्री, बी.फार्मा, बी.एस.सी. नॉन मेडिकल, एम.एस.सी. केमिस्ट्री, ग्रेजुएट, पैकेजिंग साइंस में डिप्लोमा, हेल्थ एण्ड सेफ्टी में डिप्लोमा व आयु 19 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रेस्ट्रिेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
जगदीश कुमार ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रामण पत्रों व दस्तावेज़ों सहित मॉडल कैरियर सेंटर उप रोज़गार कार्यालय बद्दी नज़दीक संडोली में 03 दिसम्बर, 2025 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 98726-40412 व 98169-28706 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए साक्षात्कार 8 से
धर्मशाला(कांगड़ा), 28 नवंबर। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि सिस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर पुरूषों के 150 पद क्षेत्रीय रोज़गार अधिकारी धर्मशाला को अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवी तथा इसके ऊपर रखी गई है जबकि आयु 19 से 40 वर्ष तक रखी गई है। आवेदक को कम्पनी द्वारा रूपए 17 से 23 हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए अभ्यार्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो तो साथ लेकर 08 दिसंबर 2025 को उप रोज़गार कार्यालय देहरा मेें, 09 दिसंबर 2025 को उप रोज़गार कार्यालय कस्बा कोटला में, 10 दिसंबर 2025 को क्षेत्रीय रोज़गार कार्यालय धर्मशाला में, 11 दिसंबर 2025 को उप रोज़गार कार्यालय नूरपुर में, 12 दिसंबर 2025 को उप रोज़गार कार्यालय इन्दौेरा में सुबह 10ः30 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। विभागीय साईट पर साक्षात्कार का ब्योरा अपलोड कर दिया गया है। उन्होंने सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया कि वह साक्षात्कार में भाग लेने से
पहले https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नम्बर से लॉगिन करने के बाद सिस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। विभागीय साइट पर ऑनलाइन आवेदन के पश्चात् ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल 83518-90071 पर संपर्क कर सकते हैं।







