Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

मशीन ऑपरेटर व हेल्पर के 200 अप्रेंटिस पदों  के लिए इंटरव्‍यू चंबा-चुवाड़ी में

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, December 02, 2025 17:12 PM IST
मशीन ऑपरेटर व हेल्पर के 200 अप्रेंटिस पदों  के लिए इंटरव्‍यू चंबा-चुवाड़ी में

चंबा, 02 दिसंबर। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालू, चंबा की ओर से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से निजी कंपनी द्वारा मशीन ऑपरेटर तथा हेल्पर के 200 अप्रेन्टिस पदों को भरा जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि ऑरो टेक्सटाइल्स और ऑरो वेविंग (वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड की इकाई) बद्दी, जिला सोलन द्वारा यह कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 9 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय बालू, चंबा और 10 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

 

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इंटरव्यू के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक, जमा दो तथा आईटीआई (सिलाई, फीटर, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट—COPA) रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। चयनित अभ्यार्थियों को 12,750 रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक अभ्यार्थी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो,  रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा  लेकर निर्धारित तिथि और स्थान पर प्रातः 10:30 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित बनाएं।

 

VIDEO POST

View All Videos
X