Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

बड़सर और सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड के साक्षात्कार 11-12 को

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, December 09, 2025 17:26 PM IST
बड़सर और सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड के साक्षात्कार 11-12 को

हमीरपुर, 09 दिसंबर। लुधियाणा के निकट स्थित टाटा स्टील के एक प्रतिष्ठान में सिक्योरिटी गार्ड के 50 पदों को भरने के लिए बद्दी की कंपनी टैरियर सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड 11 दिसंबर को सुबह साढे दस बजे उप रोजगार कार्यालय बड़सर में और 12 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार लेगी।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 45 वर्ष तक के दसवीं पास पुरुष पात्र होंगे। इनकी लंबाई कम से कम 5 फुट 7 इंच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 18,236 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।  भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के मोबाइल नंबर 72075-00008 पर भी संपर्क किया जा सकता है।  

 

VIDEO POST

View All Videos
X