Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

डंपिंग साइड बना ऐतिहासिक सूही माता मंदिर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, July 29, 2021 14:58 PM IST
डंपिंग साइड बना ऐतिहासिक सूही माता मंदिर
Primary Image23

चंबा, 5 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित ऐतिहासिक सूही माता मंदिर के पास डंपिंग साइड बना देने से इसका अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। स्थानीय लोगों के जबरदस्त विरोध के बाद भी प्रशासन के कान में जूं नहीं रेंग रही है।
जिले के लुड्डु उटीप मार्ग पर भलोठा गांव में स्थित ऐतिहासिक सूही माता समाधि स्थल के पास ठेकेदार अपनी मनमानी में उतर आए हैं। ठेकेदार समाधि स्थल के ठीक ऊपर के सीधे मार्ग पर मलबा फेंकते हैं। उन्होंने इस जगह को पूरी तरह से डंपिंग साइड बना दिया है। जहां मलबा फेंकता जाता है उसके ठीक नीचे सूही माता का समाधि स्थल है। जिससे समाधि स्थल का अस्तित्व खतरे में पड़ता जा रहा है। ग्रामीण यहां दिनदहाड़े मलबा फेंकने का पुरजोर विरोध करते हैं। परंतु ना तो ठेकेदारों और ना ही प्रशासन के कानों में जूं रेंग रही है।
स्थानीय निवासी राजेश भारद्वाज, धारों राम, अम्बिका प्रसाद, ललित, राजेश भारद्वाज, हितेश अत्री, प्रशांत अत्री, साहिल, मुकल, दीपक भारद्वाज, कमल कुमार, भूषण और जीवन ने कहा कि समाधि स्थल के आसपास कूड़ा फैंकने से इसका अस्तित्व खतरे में पड़ता जा रहा है। माता के दर्शनों के लिए यहां हजारों श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में कूड़े का बढ़ता ढेर कभी भी किसी बड़े हादसे को न्यौता दे सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि समाधि स्थल के आसपास कूड़ा फैंकने पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए और मनमानी पर उतारू ठेकेदारों कड़ी कार्रवाई की जाए।
मालूम हो कि चंबा मुख्यालय में पानी की कमी के चलते राजघराने की राजमाता ने बलिदान देते हुए अपने आप को जीते जी यहां पर चिनवा दिया था। तब से लेकर आज तक इस पवित्र स्थल को धार्मिक दृष्टि से देखा जाता हैं और वहां पर हजारों श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं। अप्रैल माह में बैशाखी के समय यहां पर मेले का आयोजन भी किया जाता हैं।

 

VIDEO POST

View All Videos
X