Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

एनसीबी के सामने पेश नहीं हुईं अनन्या पांडे

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, October 25, 2021 18:15 PM IST
एनसीबी के सामने पेश नहीं हुईं अनन्या पांडे

मुंबई, 25 अक्तूबर। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे मादक पदार्थ से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार आर्यन खान के साथ कथित व्हाट्सऐप चैट के संबंध में पूछताछ के लिए सोमवार को यहां स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेश नहीं हुईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आर्यन बालीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के पुत्र हैं। एनसीबी ने पिछले हफ्ते अनन्या से दो दिन पूछताछ की थी और उन्हें सोमवार को फिर बुलाया गया था।

 

अधिकारी ने बताया कि उन्हें सोमवार को सुबह करीब 11 बजे एजेंसी के समक्ष पेश होना था लेकिन वह तीसरे दौर की पूछताछ के लिए नहीं आईं। इससे पहले सूत्रों ने कहा था कि शुक्रवार को अनन्या से आर्यन खान के साथ कथित व्हाट्सऐप चैट को लेकर करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई थी। 2019 में हिंदी सिनेमा में प्रवेश करने वाली 22 वर्षीय अभिनेत्री से बृहस्पतिवार को करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई थी।

 

आर्यन खान फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में हैं और उनकी जमानत याचिका पर मंगलवार को बंबई उच्च न्यायालय में सुनवाई होने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच के दौरान एनसीबी को अनन्या और आर्यन के बीच व्हाट्सऐप चैट के कुछ अंश मिले। अधिकारी इस बारे में और जानकारी एकत्र करना चाहते हैं इसलिए अनन्या को एजेंसी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। बृहस्पतिवार को एनसीबी ने अनन्या का लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिया था।

वरुण धवन ने अमेरिकन मॉडल जीजी को गोद में उठाया और किया किस, हुए ट्रोल

बालीबुड : वरुण धवन ने अमेरिकन मॉडल जीजी को गोद में उठाया और किया किस, हुए ट्रोल

शर्लिन विवादः लंबी पूछताछ के बाद थाने से बाहर निकलीं राखी सावंत

bollywood : शर्लिन विवादः लंबी पूछताछ के बाद थाने से बाहर निकलीं राखी सावंत

चिरंजीवी और नयनतारा की फिल्‍म गॉड फादर का फर्स्‍ट लुक जारी

रिलीज : चिरंजीवी और नयनतारा की फिल्‍म गॉड फादर का फर्स्‍ट लुक जारी

अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला शुरू, 86 फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग

आगाज : अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला शुरू, 86 फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग

अभिनेत्री यामी गौतम ने पति व मां संग किए शक्‍तिपीठों के दर्शन

श्रद्धा : अभिनेत्री यामी गौतम ने पति व मां संग किए शक्‍तिपीठों के दर्शन

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्‍शन हाउस ने दबाया श्रमिकों का मेहनताना

यूनियन ने चेताया : फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्‍शन हाउस ने दबाया श्रमिकों का मेहनताना

ईडी ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज़ की 7 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

महंगे तोहफे पड़े भारी : ईडी ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज़ की 7 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

कंगना रनौत ने शुरू की इमरजेंसी की तैयारी, इंदिरा गांधी के किरदार में दिखेंगी

राजनीतिक ड्रामा : कंगना रनौत ने शुरू की इमरजेंसी की तैयारी, इंदिरा गांधी के किरदार में दिखेंगी

VIDEO POST

View All Videos
X