Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

मुंबई की जेल में 22 दिन रहने के बाद आर्यन खान आज रिहा

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, October 30, 2021 16:28 PM IST
मुंबई की जेल में 22 दिन रहने के बाद आर्यन खान आज रिहा

मुंबई, 30 अक्टूबर। क्रूज जहाज पर मादक पदार्थ को ले कर छापेमारी में गिरफ्तार आर्यन खान 22 दिन के बाद शनिवार को मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा होकर बांद्रा स्थित अपने घर ‘मन्नत’ पहुंचे। अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन (23) को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। वह आठ अक्टूबर से आर्थर रोड जेल में बंद थे। आर्यन सुबह 11 बजे जेल से बाहर आए। जेल से निकलते ही वह, वहां पर पहले से इंतजार में खड़ी एक कार में सवार हुए और करीब साढ़े ग्यारह बजे अपने घर पहुंच गए।

 

आर्यन के बाहर आने से आधे घंटा पहले उनके पिता शाहरूख का अंगरक्षक वहां पर पहले से इंतजार में खड़ी सफेद रंग की रेंज रोवर कार से उतरा और जेल के द्वार के निकट खड़ा हो गया। उसे वहां तैनात पुलिसकर्मियों से बात करते देखा गया। करीब 11 बजे कार को जेल के द्वार के निकट लाकर खड़ा कर दिया गया। इस रेंज रोवर समेत गाड़ियों का एक काफिला आठ बजे के आसपास ‘मन्नत’ से निकला था। सुबह से ही शाहरूख खान के प्रशंसकों की भीड़ जेल के बाहर एकत्रित हो गई थी। जेल के बाहर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी भी मौजूद थे।

 

आर्यन के घर लौटने का जश्न मनाने के लिए भी बड़ी संख्या में प्रशंसक ‘मन्नत’ के बाहर मौजूद थे। ‘मन्नत’ के प्रवेश द्वार तक जाने वाली सड़क पर भारी भीड़ थी और आर्यन की कार आगे बढ़ सके इसलिए पुलिस तथा शाहरूख के निजी सुरक्षाकर्मियों को क्षेत्र खाली करवाना पड़ा। गाड़ियों का काफिला बंगले के भीतर पहुंच गया उसके बाद भी प्रशंसक बाहर इस आस में डटे रहे कि शायद शाहरूख उनकी ओर देखकर हाथ हिलाएं।

 

एक अधिकारी ने बताया कि भीड़ को काबू में करने के लिए मुंबई पुलिस ने एहतियाती तौर पर जेल के बाहर पुलिस तैनाती बढ़ा दी थी। स्थानीय पुलिस के अलावा एसआरपीएफ दल भी वहां मौजूद था और आर्थर रोड कारागार के बाहर अवरोधक लगा दिए गए थे। ‘बेल लेटर बॉक्स’ शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे खोला गया था जिसके बाद जेल अधिकारियों ने आर्यन की रिहाई का आदेश प्राप्त किया था।

 

जेल अधीक्षक नितिन वायचाल ने बताया था कि आर्यन को सुबह दस बजे से बारह बजे के बीच रिहा किया जाएगा। उन्होंने बताया था कि आर्यन के अलावा कुछ अन्य कैदियों को भी रिहा किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि ‘रिहाई के जितने आदेश होंगे, औपचारिकताएं पूरी करने में उतना ही अधिक समय लगेगा।’

 

आर्यन के साथ ही गिरफ्तार किए गए अरबाज मर्चेंट के पिता ने कारागार के बाहर मीडियाकर्मियों से बात की और बताया कि उनके बेटे को शाम में रिहा किया जाएगा। एक दिन पहले ही विशेष अदालत ने आर्यन की रिहाई का मेमो जारी किया था। बंबई उच्च न्यायालय ने आर्यन को बृहस्पतिवार को जमानत दी थी। स्वापक एवं मन:प्रभावी पदार्थों की रोकथाम से जुड़े एनडीपीएस कानून से संबंधित मामलों में सुनवाई करने वाली विशेष अदालत के समक्ष शाहरुख की दोस्त और अभिनेत्री जूही चावला 23 वर्षीय आर्यन के लिए जमानतदार के तौर पर पहुंचीं थी।

 

उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को अपने आदेश के मुख्य अंश को उपलब्ध कराया जिसमें आर्यन खान और मामले के सह-आरोपियों अरबाज मर्चेंट तथा मुनमुन धमेचा पर 14 शर्तें लगाई गई हैं। तीनों को एक-एक लाख रुपये के मुचलके और इतनी ही राश की दो जमानत पर रिहाई का आदेश दिया गया है। दिवाली के लिए उच्च न्यायालय में दो सप्ताह का अवकाश शुरू होने से एक दिन पहले तीनों को राहत मिली है।

 

उच्च न्यायालय द्वारा तय शर्तों के अनुसार तीनों को विशेष एनडीपीएस अदालत में अपने पासपोर्ट जमा करने होंगे और वे विशेष अदालत से अनुमति लिए बिना भारत छोड़कर नहीं जाएंगे। उन्हें हर शुक्रवार को एनसीबी कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे के बीच मौजूदगी दर्ज कराने आना होगा। न्यायाधीश कारणों के साथ विस्तृत जमानत आदेश अगले सप्ताह सुनाएंगे।

रणवीर और श्रद्धा कपूर अभिनीत लवरंजन की फिल्म के श्रमिकों का मेहनताना नहीं मिला

सवा करोड़ बकाया : रणवीर और श्रद्धा कपूर अभिनीत लवरंजन की फिल्म के श्रमिकों का मेहनताना नहीं मिला

पत्रकार की शिकायत पर सलमान को जारी समन मामले में हाईकोर्ट से राहत

5 मई तक रोक : पत्रकार की शिकायत पर सलमान को जारी समन मामले में हाईकोर्ट से राहत

साप्ताहिक हाजिरी दर्ज कराने एनसीबी के समक्ष पेश हुआ आर्यन खान

क्रूज पर ड्रग्‍स मामला : साप्ताहिक हाजिरी दर्ज कराने एनसीबी के समक्ष पेश हुआ आर्यन खान

शाहरुख खान, अनन्या पांडे के घर पहुंचे एनसीबी के अधिकारी, अनन्‍या से पूछताछ जारी

क्रूज में ड्रग्‍स का मामला : शाहरुख खान, अनन्या पांडे के घर पहुंचे एनसीबी के अधिकारी, अनन्‍या से पूछताछ जारी

नशीले पदार्थ रखने के आरोप में बाकी साथियों समेत शाहरुख खान पुत्र आर्यन गिरफ्तार

रेव पार्टी पर एनसीबी का छापा : नशीले पदार्थ रखने के आरोप में बाकी साथियों समेत शाहरुख खान पुत्र आर्यन गिरफ्तार

महाराष्ट्र सरकार की जांच के खिलाफ परमबीर सिंह की याचिका खारिज

बंबई उच्‍च न्‍यायालय का फैसला : महाराष्ट्र सरकार की जांच के खिलाफ परमबीर सिंह की याचिका खारिज

आरएसएस की तुलना तालिबान से करने में जावेद अख्तर गलत: शिवसेना

सामना का संपादकीय : आरएसएस की तुलना तालिबान से करने में जावेद अख्तर गलत: शिवसेना

दाभोलकर हत्या मामले में सीबीआई की 5 आरोपियों के खिलाफ यूएपीए के तहत मुकदमा चलाने की मांग

कोर्टरूम : दाभोलकर हत्या मामले में सीबीआई की 5 आरोपियों के खिलाफ यूएपीए के तहत मुकदमा चलाने की मांग

VIDEO POST

View All Videos
X