Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

नशीले पदार्थ रखने के आरोप में बाकी साथियों समेत शाहरुख खान पुत्र आर्यन गिरफ्तार

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, October 03, 2021 16:51 PM IST
नशीले पदार्थ रखने के आरोप में बाकी साथियों समेत शाहरुख खान पुत्र आर्यन गिरफ्तार

मुंबई, 03 अक्तूबर। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने यहां एक यात्री क्रूज जहाज पर छापा मारकर वहां नशीले पदार्थों के साथ चल रही पार्टी का भंडाफोड़ किया और इस मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सात अन्य को हिरासत में ले लिया। एनसीबी के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। वहीं करीब 4 घंटे की पूछताछ के बाद देर शाम तक आर्यन खान समेत कुछ लोगों को पुलिस ने ड्रग्‍स रखने के मामले में गिरफ्तार कर लिया और मेडिकल के लिए अस्‍पताल लाया गया है। अभी तक यह खुलासा नहीं किया गया है कि गिरफ्तारी किस किस की हुई है और इन पर कौन सी धारा लगाई गई है।

 

उधर, हिरासत में लिए गए लोगों में दो महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं। एनसीबी के अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में आर्यन खान के अलावा अन्य की पहचान मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा और अरबाज मर्चेंट के तौर पर हुई है।

 

उन्होंने बताया कि शनिवार शाम हुई छापेमारी के दौरान एमडीएमए, एक्स्टेसी, कोकीन, एमडी (मेफेड्रोन) और चरस जैसे मादक पदार्थ बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ रोधी एजेंसी ने इस जश्न पार्टी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है।

 

अधिकारी ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी की एक टीम ने अपने क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में शनिवार शाम को गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापा मारा और पार्टी कर रहे कुछ यात्रियों के पास से नशीला पदार्थ बरामद किया। उन्होंने बताया, ‘‘अभियान के दौरान संदिग्धों की तलाशी ली गई और उनके पास से अलग-अलग मादक पदार्थ बरामद हुए जिसे उन्होंने अपने कपड़ों, अंत:वस्त्रों और (महिलाओं ने) पर्स में छिपा रखा था।

 

एनसीबी के अधिकारी ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद हिरासत में लिए गए लोगों को आज बाद में अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व सुबह में एनसीबी ने हिरासत में लिए गए लोगों से यहां अपने कार्यालय में पूछताछ की।

रणवीर और श्रद्धा कपूर अभिनीत लवरंजन की फिल्म के श्रमिकों का मेहनताना नहीं मिला

सवा करोड़ बकाया : रणवीर और श्रद्धा कपूर अभिनीत लवरंजन की फिल्म के श्रमिकों का मेहनताना नहीं मिला

पत्रकार की शिकायत पर सलमान को जारी समन मामले में हाईकोर्ट से राहत

5 मई तक रोक : पत्रकार की शिकायत पर सलमान को जारी समन मामले में हाईकोर्ट से राहत

साप्ताहिक हाजिरी दर्ज कराने एनसीबी के समक्ष पेश हुआ आर्यन खान

क्रूज पर ड्रग्‍स मामला : साप्ताहिक हाजिरी दर्ज कराने एनसीबी के समक्ष पेश हुआ आर्यन खान

मुंबई की जेल में 22 दिन रहने के बाद आर्यन खान आज रिहा

सशर्त जमानत : मुंबई की जेल में 22 दिन रहने के बाद आर्यन खान आज रिहा

शाहरुख खान, अनन्या पांडे के घर पहुंचे एनसीबी के अधिकारी, अनन्‍या से पूछताछ जारी

क्रूज में ड्रग्‍स का मामला : शाहरुख खान, अनन्या पांडे के घर पहुंचे एनसीबी के अधिकारी, अनन्‍या से पूछताछ जारी

महाराष्ट्र सरकार की जांच के खिलाफ परमबीर सिंह की याचिका खारिज

बंबई उच्‍च न्‍यायालय का फैसला : महाराष्ट्र सरकार की जांच के खिलाफ परमबीर सिंह की याचिका खारिज

आरएसएस की तुलना तालिबान से करने में जावेद अख्तर गलत: शिवसेना

सामना का संपादकीय : आरएसएस की तुलना तालिबान से करने में जावेद अख्तर गलत: शिवसेना

दाभोलकर हत्या मामले में सीबीआई की 5 आरोपियों के खिलाफ यूएपीए के तहत मुकदमा चलाने की मांग

कोर्टरूम : दाभोलकर हत्या मामले में सीबीआई की 5 आरोपियों के खिलाफ यूएपीए के तहत मुकदमा चलाने की मांग

VIDEO POST

View All Videos
X