Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

नादौन में आयोजित होगी एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की मैराथन स्पर्धा

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, June 15, 2023 17:10 PM IST
नादौन में आयोजित होगी एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की मैराथन स्पर्धा

हमीरपुर,15 जून। जिला हमीरपुर के प्रसिद्ध स्थल नादौन के साथ इस वर्ष एक और अध्याय जुडऩे जा रहा है। यहां इस वर्ष सितंबर में एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की मैराथन स्पर्धा आयोजित की जाएगी। संभवत: 24 से 28 सितंबर तक आयोजित की जाने वाली इस स्पर्धा में भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा कई अन्य देशों की टीमें भी भाग लेंगी। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग, जिला प्रशासन और इंडियन राफ्टिंग एसोसिएशन ने इस चैंपियनशिप की तैयारियां आरंभ कर दी हैं। चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग ने विभिन्न कमेटियों की अधिसूचना भी जारी कर दी है, जिसमें उपायुक्त हमीरपुर को चैंपियनशिप डायरेक्टर बनाया गया है।

 

उपायुक्त हमीरपुर एवं चैंपियनशिप डायरेक्टर हेमराज बैरवा ने वीरवार को जिला के अधिकारियों तथा इंडियन राफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके आयोजन से संबंधित विभिन्न प्रबंधों को लेकर व्यापक चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री के ओएसडी कर्नल कुलदीप सिंह बांश्टू ने भी नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से जुडक़र कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

 

इस अवसर पर उपायुक्त ने एसडीएम नादौन को राफ्टिंग साइट और इसके आस-पास के स्थानों, मैराथन के रूट, चैंपियनशिप के उदघाटन एवं समापन समारोह स्थल और आयोजन से संंबंधित अन्य स्थानों पर आवश्यक सुधार एवं मरम्मत के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने इंडियन राफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी आग्रह किया कि वे प्रतिभागी टीमों की संख्या, मैराथन के निर्णायक मंडल में नियुक्त होने वाले अधिकारियों और अन्य पदाधिकारियों की संभावित संख्या के बारे में स्थानीय प्रशासन को अवगत करवाएं, ताकि इन सभी प्रतिभागियों और अधिकारियों के रहने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जा सके।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी कर्नल कुलदीप सिंह बांश्टू ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इस इवेंट के लिए सभी निर्धारित मानकों के अनुसार ही तैयारियां की जानी चाहिए। विशेषकर, उदघाटन एवं समापन समारोह तथा पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार होना चाहिए। कर्नल कुलदीप सिंह बांश्टू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राफ्टिंग के माध्यम से पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है। इसके मद्देनजर एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप का व्यापक प्रचार भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

 

बैठक के दौरान इंडियन राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शौकत पाल सिंह ने चैंपियनशिप के संंबंध में विस्तृत जानकारी दी तथा इसके आयोजन में सहयोग के लिए जिला प्रशासन और सभी विभागों का आभार व्यक्त किया।

 इस अवसर पर एसपी डॉ. आकृति शर्मा, एडीसी जितेंद्र सांजटा, एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल और अन्य अधिकारियों ने भी विभिन्न प्रबंधों की जानकारी दी।

हमीरपुर एमसी के लिए 150 करोड़ की योजना का खाका तैयार: सुनील शर्मा बिट्टू

शिलान्‍यास : हमीरपुर एमसी के लिए 150 करोड़ की योजना का खाका तैयार: सुनील शर्मा बिट्टू

धनेटा स्‍कूल होगा सीबीएससी, नादौन में खुलेगा कषि विपणन केंद्र: सीएम

सरकार गांव के द्वार : धनेटा स्‍कूल होगा सीबीएससी, नादौन में खुलेगा कषि विपणन केंद्र: सीएम

श्रमिकों का हक छीनने वाले 38 साधन संपन्न लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई: नरदेव सिंह कंवर

समीक्षा बैठक : श्रमिकों का हक छीनने वाले 38 साधन संपन्न लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई: नरदेव सिंह कंवर

धमकी भरे ईमेल के बाद उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर परिसर को किया खाली

अलर्ट : धमकी भरे ईमेल के बाद उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर परिसर को किया खाली

ड्राईंग मास्टर के 314 पदों का अंतिम परिणाम घोषित किया

रिजल्‍ट : ड्राईंग मास्टर के 314 पदों का अंतिम परिणाम घोषित किया

सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद सूबेदार कुलदीप चंद का अंतिम संस्कार

शहादत : सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद सूबेदार कुलदीप चंद का अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री अपने चचेरे भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए

शोक : मुख्यमंत्री अपने चचेरे भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए

स्‍कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष बीआर राही का निधन

दुखद : स्‍कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष बीआर राही का निधन

VIDEO POST

View All Videos
X