Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

धमकी भरे ईमेल के बाद उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर परिसर को किया खाली

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, April 25, 2025 17:34 PM IST
धमकी भरे ईमेल के बाद उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर परिसर को किया खाली

हमीरपुर, 25 अप्रैल। उपायुक्त हमीरपुर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर शुक्रवार सुबह करीब 11:33 बजे एक धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पूरा प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई। ईमेल का पता चलते ही मिनी सचिवालय में सायरन बजाकर सभी को अलर्ट कर दिया गया और पूरे मिनी सचिवालय को तुरंत खाली कर दिया गया।

ऐहतियात के तौर पर और आपात परिस्थितियों के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उपायुक्त कार्यालय परिसर की सभी शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अपने कार्यों के सिलसिले में मिनी सचिवालय पहुंचे आम लोग भवन के बाहर खुले स्थान पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस का क्यूआरटी दल और बचाव दल हरकत में आ गए तथा खोजी कुत्तों एवं आधुनिक उपकरणों के साथ पूरे मिनी सचिवालय में तलाशी अभियान चलाया गया।


मिनी सचिवालय के सभी कमरों और आसपास के स्थानों की गहन तलाशी के बाद ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिनी सचिवालय में प्रवेश किया। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि आधिकारिक ईमेल आईडी पर ईमेल का पता चलते ही पुलिस को सूचित किया गया और तुरंत मिनी सचिवालय को खाली कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आपात परिस्थिति के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार मिनी सचिवालय को खाली करवाया गया तथा पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही सभी शाखाओं में कार्य पुनः आरंभ किया गया।

हमीरपुर एमसी के लिए 150 करोड़ की योजना का खाका तैयार: सुनील शर्मा बिट्टू

शिलान्‍यास : हमीरपुर एमसी के लिए 150 करोड़ की योजना का खाका तैयार: सुनील शर्मा बिट्टू

धनेटा स्‍कूल होगा सीबीएससी, नादौन में खुलेगा कषि विपणन केंद्र: सीएम

सरकार गांव के द्वार : धनेटा स्‍कूल होगा सीबीएससी, नादौन में खुलेगा कषि विपणन केंद्र: सीएम

श्रमिकों का हक छीनने वाले 38 साधन संपन्न लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई: नरदेव सिंह कंवर

समीक्षा बैठक : श्रमिकों का हक छीनने वाले 38 साधन संपन्न लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई: नरदेव सिंह कंवर

ड्राईंग मास्टर के 314 पदों का अंतिम परिणाम घोषित किया

रिजल्‍ट : ड्राईंग मास्टर के 314 पदों का अंतिम परिणाम घोषित किया

सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद सूबेदार कुलदीप चंद का अंतिम संस्कार

शहादत : सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद सूबेदार कुलदीप चंद का अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री अपने चचेरे भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए

शोक : मुख्यमंत्री अपने चचेरे भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए

स्‍कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष बीआर राही का निधन

दुखद : स्‍कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष बीआर राही का निधन

सीएम ने सुजानपुर सैनिक स्कूल के हॉस्टल को दिए 3 करोड़, जल शक्ति मंडल व इसीएचएस अस्पताल खुलेगा

घोषणाएं : सीएम ने सुजानपुर सैनिक स्कूल के हॉस्टल को दिए 3 करोड़, जल शक्ति मंडल व इसीएचएस अस्पताल खुलेगा

VIDEO POST

View All Videos
X