Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

हमीरपुर एमसी के लिए 150 करोड़ की योजना का खाका तैयार: सुनील शर्मा बिट्टू

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, July 12, 2025 18:10 PM IST
हमीरपुर एमसी के लिए 150 करोड़ की योजना का खाका तैयार: सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर, 12 जुलाई। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने शनिवार को यहां बस स्टैंड के निकट लगभग 35 लाख रुपये की लागत से खोखाधारकों के लिए बनने वाली दुकानों और एपीएमसी की अपनी मंडी-ग्रामीण हाट का शिलान्यास किया।


इसके बाद रानी झांसी पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गरीब एवं लाचार खोखाधारकों की पुकार सुनते हुए इन्हें पक्की दुकानों की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि इन खोखाधारकों को उजाड़ दिया गया था और इनके पुनर्वास के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी, लेकिन प्रदेश की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री ने इन खोखाधारकों का पुनर्वास सुनिश्चित किया है। इन खोखाधारकों के लिए दुकानों के निर्माण के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए ग्रामीण हाट बनाने का निर्णय भी लिया गया है। इससे ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए एक उपयुक्त जगह मिलेगी और इन उत्पादों को अच्छे दाम मिलेंगे।

हमीरपुर में जारी विभिन्न विकास कार्यों की चर्चा करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद हमीरपुर शहर के विकास को बल मिलेगा। इसके शुरुआती दौर में लगभग 150 करोड़ रुपए की योजनाओं का खाका तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमीरपुर में प्रदेश के सबसे बड़े बस अड्डे का निर्माण करवा रहे हैं। उन्हांेने हमीरपुर के मेडिकल कालेज में कार्डियोलॉजी, नैफ्रोलॉजी और न्यूरोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विभागों की स्थापना, जोल सप्पड़ मंे बन रहे कालेज के नए कैंपस में कैंसर केयर संस्थान, मातृ-शिशु अस्पताल, नर्सिंग कालेज, अत्याधुनिक पैट स्कैन मशीन और रोबोटिक सर्जरी जैसी तकनीक का प्रावधान किया है। इससे लोगों को अपने घर के पास ही अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि आपदा के समय में मुख्यमंत्री स्वयं आपदाग्रस्त इलाकों का दौरा करके पीड़ित परिवारों का दुख-दर्द बांट रहे हैं तथा उन्हें प्रदेश सरकार के अपने संसाधनों से त्वरित सहायता प्रदान कर रहे हैं।  इस अवसर पर एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार का स्वागत किया तथा दुकानों एवं ग्रामीण हाट के शिलान्यास के लिए आभार व्यक्त किया। खोखाधारक यूनियन, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों और अन्य संस्थाओं ने भी सुनील शर्मा बिट्टू का अभिनंदन किया।


कार्यक्रम में कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुमन भारती, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश रानी एपीएमसी के सदस्य एवं ब्लॉक कांग्रेस भोरंज के निवर्तमान अध्यक्ष विजय बन्याल, पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, ग्राम पंचायत धनेड़ की प्रधान नीलम शर्मा, दिम्मी की प्रधान उषा बन्याल, पूर्ववर्ती नगर परिषद के पार्षद रहे अनिल चौधरी, राजेश चौधरी, अन्य पार्षद एवं मनोनीत पार्षद, संतोषी महिला स्वयं सहायता समूह किरवीं की चंपा देवी, आरती स्वयं सहायता समूह फरनोल की आशा कुमारी, लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह बकारटी की सीमा देवी, शिवा स्वयं सहायता समूह बकारटी की नीरू देवी, राधेश्याम स्वयं सहायता समूह मसियाणा की सीमा देवी, कान्हा स्वयं सहायता समूह सुजानपुर की नीलम देवी, सन शाईन स्वयं सहायता समूह सुजानपुर की संतोष कुमारी, उजाला स्वयं सहायता समूह रोपा की वंदना देवी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

धनेटा स्‍कूल होगा सीबीएससी, नादौन में खुलेगा कषि विपणन केंद्र: सीएम

सरकार गांव के द्वार : धनेटा स्‍कूल होगा सीबीएससी, नादौन में खुलेगा कषि विपणन केंद्र: सीएम

श्रमिकों का हक छीनने वाले 38 साधन संपन्न लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई: नरदेव सिंह कंवर

समीक्षा बैठक : श्रमिकों का हक छीनने वाले 38 साधन संपन्न लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई: नरदेव सिंह कंवर

धमकी भरे ईमेल के बाद उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर परिसर को किया खाली

अलर्ट : धमकी भरे ईमेल के बाद उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर परिसर को किया खाली

ड्राईंग मास्टर के 314 पदों का अंतिम परिणाम घोषित किया

रिजल्‍ट : ड्राईंग मास्टर के 314 पदों का अंतिम परिणाम घोषित किया

सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद सूबेदार कुलदीप चंद का अंतिम संस्कार

शहादत : सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद सूबेदार कुलदीप चंद का अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री अपने चचेरे भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए

शोक : मुख्यमंत्री अपने चचेरे भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए

स्‍कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष बीआर राही का निधन

दुखद : स्‍कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष बीआर राही का निधन

सीएम ने सुजानपुर सैनिक स्कूल के हॉस्टल को दिए 3 करोड़, जल शक्ति मंडल व इसीएचएस अस्पताल खुलेगा

घोषणाएं : सीएम ने सुजानपुर सैनिक स्कूल के हॉस्टल को दिए 3 करोड़, जल शक्ति मंडल व इसीएचएस अस्पताल खुलेगा

VIDEO POST

View All Videos
X