Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

श्रमिकों का हक छीनने वाले 38 साधन संपन्न लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई: नरदेव सिंह कंवर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, June 13, 2025 18:53 PM IST
श्रमिकों का हक छीनने वाले 38 साधन संपन्न लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई: नरदेव सिंह कंवर

हमीरपुर,13 जून। हिमाचल प्रदेश भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने कहा है कि श्रमिकों के कल्याण एवं उत्थान हेतु चलाई जा रही 14 योजनाओं का लाभ लेने के लिए गलत हथकंडे अपनाने वाले साधन संपन्न लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों और पंचायत जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को यहां बोर्ड के मुख्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों के अधिकारियों एवं बोर्ड की उपमंडल स्तर की 26 शाखाओं के मोटीवेटरों के साथ समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान नरदेव सिंह कंवर ने यह जानकारी दी।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार बोर्ड की 14 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरुरतमंद श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी तत्परता के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने बोर्ड की योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों के कल्याण, उनके बच्चों के पालन-पोषण, पढ़ाई और विवाह, चिकित्सा और मकान निर्माण इत्यादि के लिए बड़ी आर्थिक मदद का प्रावधान किया है। लेकिन, कई साधन संपन्न लोग इन योजनाओं का लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं तथा पात्र श्रमिकों के हक छीनने का प्रयास कर रहे हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा श्रमिकों की केवाईसी पर विशेष रूप से फोकस किया जाएगा।


नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि शुरुआती दौर में बड़सर उपमंडल की 9 ग्राम पंचायतों और भोरंज उपमंडल की एक पंचायत में जांच के दौरान लगभग 38 ऐसे साधन संपन्न लोगों का पता चला है, जिन्होंने गलत हथकंडे अपनाकर बोर्ड की योजनाओं का लाभ उठाया है। इन्होंने 10 लाख रुपये से अधिक के वित्तीय लाभ लिए हैं। इनमें कई सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों और संपन्न व्यावसायियों के परिजन भी शामिल हैं। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।

नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि श्रमिकों की केवाईसी करने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि अपात्र लोगों के नाम हटाए जा सकें और सभी पात्र श्रमिकों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

हमीरपुर एमसी के लिए 150 करोड़ की योजना का खाका तैयार: सुनील शर्मा बिट्टू

शिलान्‍यास : हमीरपुर एमसी के लिए 150 करोड़ की योजना का खाका तैयार: सुनील शर्मा बिट्टू

धनेटा स्‍कूल होगा सीबीएससी, नादौन में खुलेगा कषि विपणन केंद्र: सीएम

सरकार गांव के द्वार : धनेटा स्‍कूल होगा सीबीएससी, नादौन में खुलेगा कषि विपणन केंद्र: सीएम

धमकी भरे ईमेल के बाद उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर परिसर को किया खाली

अलर्ट : धमकी भरे ईमेल के बाद उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर परिसर को किया खाली

ड्राईंग मास्टर के 314 पदों का अंतिम परिणाम घोषित किया

रिजल्‍ट : ड्राईंग मास्टर के 314 पदों का अंतिम परिणाम घोषित किया

सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद सूबेदार कुलदीप चंद का अंतिम संस्कार

शहादत : सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद सूबेदार कुलदीप चंद का अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री अपने चचेरे भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए

शोक : मुख्यमंत्री अपने चचेरे भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए

स्‍कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष बीआर राही का निधन

दुखद : स्‍कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष बीआर राही का निधन

सीएम ने सुजानपुर सैनिक स्कूल के हॉस्टल को दिए 3 करोड़, जल शक्ति मंडल व इसीएचएस अस्पताल खुलेगा

घोषणाएं : सीएम ने सुजानपुर सैनिक स्कूल के हॉस्टल को दिए 3 करोड़, जल शक्ति मंडल व इसीएचएस अस्पताल खुलेगा

VIDEO POST

View All Videos
X