Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद सूबेदार कुलदीप चंद का अंतिम संस्कार

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, April 13, 2025 20:34 PM IST
सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद सूबेदार कुलदीप चंद का अंतिम संस्कार

हमीरपुर,13 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में बहादुरी के साथ लड़ते हुए शहीद हुए जिला हमीरपुर की तहसील गलोड़ के गांव कोहलवीं के सूबेदार कुलदीप चंद का रविवार को गांव के मोक्षधाम पर पूरे सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहीद की पार्थिव देह को उनके बेटे ने मुखाग्नि दी।


इससे पहले, रविवार सुबह शहीद कुलदीप चंद की पार्थिव देह जब सैन्य टुकड़ी के साथ सेना के वाहन से गांव कोहलवीं पहुंची तो शहीद के परिजनों के विलाप से सभी की आंखें नम हो गईं तथा पूरा गांव ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, कुलदीप तेरा नाम रहेगा’ और ‘कुलदीप चंद अमर रहे’ के नारों से गूंज उठा।


शहीद की अंतिम यात्रा के दौरान क्षेत्र के युवाओं ने दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों की रैली निकालते हुए ‘कुलदीप चंद अमर रहे, भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद, जब तक सूरज चांद रहेगा कुलदीप तेरा नाम रहेगा’ जैसे नारों के साथ वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। थल सेना और हिमाचल प्रदेश पुलिस की टुकड़ी ने भी हवा में फायर करके तथा शस्त्र उलटे करके शहीद सूबेदार कुलदीप चंद को अंतिम विदाई दी।


इस अवसर पर सैन्य अधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों के अलावा प्रदेश सरकार एवं प्रशासन की ओर से भी उपायुक्त अमरजीत सिंह, एसपी भगत सिंह ठाकुर और एसडीएम राकेश शर्मा ने शहीद की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।

हमीरपुर एमसी के लिए 150 करोड़ की योजना का खाका तैयार: सुनील शर्मा बिट्टू

शिलान्‍यास : हमीरपुर एमसी के लिए 150 करोड़ की योजना का खाका तैयार: सुनील शर्मा बिट्टू

धनेटा स्‍कूल होगा सीबीएससी, नादौन में खुलेगा कषि विपणन केंद्र: सीएम

सरकार गांव के द्वार : धनेटा स्‍कूल होगा सीबीएससी, नादौन में खुलेगा कषि विपणन केंद्र: सीएम

श्रमिकों का हक छीनने वाले 38 साधन संपन्न लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई: नरदेव सिंह कंवर

समीक्षा बैठक : श्रमिकों का हक छीनने वाले 38 साधन संपन्न लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई: नरदेव सिंह कंवर

धमकी भरे ईमेल के बाद उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर परिसर को किया खाली

अलर्ट : धमकी भरे ईमेल के बाद उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर परिसर को किया खाली

ड्राईंग मास्टर के 314 पदों का अंतिम परिणाम घोषित किया

रिजल्‍ट : ड्राईंग मास्टर के 314 पदों का अंतिम परिणाम घोषित किया

मुख्यमंत्री अपने चचेरे भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए

शोक : मुख्यमंत्री अपने चचेरे भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए

स्‍कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष बीआर राही का निधन

दुखद : स्‍कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष बीआर राही का निधन

सीएम ने सुजानपुर सैनिक स्कूल के हॉस्टल को दिए 3 करोड़, जल शक्ति मंडल व इसीएचएस अस्पताल खुलेगा

घोषणाएं : सीएम ने सुजानपुर सैनिक स्कूल के हॉस्टल को दिए 3 करोड़, जल शक्ति मंडल व इसीएचएस अस्पताल खुलेगा

VIDEO POST

View All Videos
X