Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

विदेश में नौकरी करना चाहते हैं तो 22 नवंबर तक भरें गूगल फार्म

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, November 18, 2025 16:59 PM IST
विदेश में नौकरी करना चाहते हैं तो 22 नवंबर तक भरें गूगल फार्म

हमीरपुर, 18 नवंबर। राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के माध्यम से युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए एक और अवसर प्रदान किया है। एचपीएसईडीसी को भर्ती प्रतिनिधि कंपनी जेएसडीसी ग्रुप ऑफ कंपनीज के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात में रोजगार के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात में भोजन और अन्य खाद्य वस्तुओं की डिलीवरी के लिए बाइक राइडरों की आवश्यकता है। इन पदों के लिए 20 से 37 वर्ष तक के दसवीं पास एवं अंग्रेजी का बेसिक ज्ञान रखने वाले युवा पात्र हैं। अभ्यर्थियों के पास गियर वाली बाइक का ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट होना चाहिए। इन दोनों की वैधता कम से कम एक साल की होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के चेहरे या गर्दन पर कोई भी टैटू नहीं होना चाहिए तथा वे कलर-ब्लाइंड नहीं होने चाहिए।

 

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित युवा 2500 दिरहम मासिक वेतन के अलावा कमीशन और टिप सहित हर माह 70 हजार से एक लाख रुपये तक कमा सकते हैं। उन्हें सप्ताह में 6 दिन सुबह या शाम की शिफ्ट में प्रतिदिन 10 घंटे डयूटी देनी होगी। बाइक चलाते समय पगड़ीधारी युवाओं के लिए भी हैलमेट अनिवार्य होगा।

 

चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न औपचारिकताएं पूर्ण करने हेतु विदेश मंत्रालय द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार 35,400 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात का ड्राइविंग लाइसेंस शुल्क और अन्य शुल्क भी देने होंगे।

 जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 22 नवंबर तक गूगल फार्म forms.gle/F4H9GgWcNnvqUdF76 भरकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।

VIDEO POST

View All Videos
X