Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

सीएम ने सुजानपुर सैनिक स्कूल के हॉस्टल को दिए 3 करोड़, जल शक्ति मंडल व इसीएचएस अस्पताल खुलेगा

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, March 13, 2025 17:32 PM IST
सीएम ने सुजानपुर सैनिक स्कूल के हॉस्टल को दिए 3 करोड़, जल शक्ति मंडल व इसीएचएस अस्पताल खुलेगा

सुजानपुर(हमीरपुर), 13 मार्च। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिले के सुजानपुर टीहरा सैनिक स्कूल का दौरा किया तथा स्कूल परिसर में चल रहे मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल के नए हॉस्टल के निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये देने और स्कूल के बजट में वृद्धि करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्कूल के ग्राउंड में सिंथेटिक ट्रैक की व्यवस्था की जाएगी।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों की डाइट मनी को 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये तथा स्थानीय विधायक के माध्यम से स्कूल के लिए एंबुलेंस का प्रावधान भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सुजानपुर सैनिक स्कूल की आधारशिला तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने रखी थी और सुजानपुर के विकास में कांग्रेस की सरकारों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है।

प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन रचना जोशी और अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा स्कूल की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।

इस अवसर पर राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, उपायुक्त अमरजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

सुजानपुर के लिए की जल शक्ति मंडल व इसीएचएस अस्पताल की घोषणा




मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार सायं जिला हमीरपुर में राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस मेले की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महता को देखते हुए इसे अन्तरराष्ट्रीय मेले का दर्जा प्रदान करेगी। उन्होंने सुजानपुर में जल शक्ति मंडल, इसीएचएस अस्पताल और सुजानपुर अस्पताल में डायलसिस सुविधा स्थापित करने सहित सिन्थेटिक ट्रैक के निर्माण की घोषणा की।

लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सुजानपुर होली मेले में पहले भी आए थे और आज उन्हें खुशी महसूस हो रही है कि उनके द्वारा पूर्व में की गई घोषणाएं को पूरा करने के लिए तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। सुजानपुर में 100 बिस्तरों के अस्पताल की अधिसूचना जारी कर दी गई है। आने वाले दो वर्षों में करोट में विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल बनकर तैयार हो जाएगा।


भाजपा के लोकतंत्र को कमजोर करने के प्रयासों की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस पार्टी के चिंह पर भरोसा कर कांग्रेस के उम्मीदवार को भारी मतों से जिताया गया था, लेकिन वह क्षेत्रवासियों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उप-चुनाव में लोगों ने कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन रणजीत सिंह राणा को अपना विधायक चुना और पूर्व विधायक को लोगों की उम्मीदों पर खरा न उतर पाने के लिए अच्छा सबक सिखाया है।


ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार लोगों की सेवा के लिए समर्पण भाव से कार्य कर रही है तथा समाज के सभी वर्गों से सहयोग की उम्मीद रखती है।

श्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल को वर्ष 2027 तक आत्मनिर्भर बनाने और वर्ष 2032 तक देश का सबसे समृद्धशाली राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है।


सुजानपुर के विधायक कैप्टन रण्जीत सिंह राणा ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुजानपुर के विकास के लिए सभी क्षेत्रवासियों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सुजानपुर क्षेत्र में विकास और सुखद बदलाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले छः माह में क्षेत्र में विकास को गति मिली है और भविष्य में भी यहां की प्रगति को सुनिश्चित करने के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

संगीतकार शबाब सबरी, नितिन शर्मा और कॉमेडियन अशान कुरेशी ने सांस्कृतिक संध्या के दौरान अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम के दौरान लेज़र शो मुख्य आकर्षण रहा।

विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पिंदर वर्मा, सुमन भारती, राजीव राणा, राजेन्द्र वर्मा, सुभाष ढटवालिया, उपायुक्त अमरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भगत ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

हमीरपुर एमसी के लिए 150 करोड़ की योजना का खाका तैयार: सुनील शर्मा बिट्टू

शिलान्‍यास : हमीरपुर एमसी के लिए 150 करोड़ की योजना का खाका तैयार: सुनील शर्मा बिट्टू

धनेटा स्‍कूल होगा सीबीएससी, नादौन में खुलेगा कषि विपणन केंद्र: सीएम

सरकार गांव के द्वार : धनेटा स्‍कूल होगा सीबीएससी, नादौन में खुलेगा कषि विपणन केंद्र: सीएम

श्रमिकों का हक छीनने वाले 38 साधन संपन्न लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई: नरदेव सिंह कंवर

समीक्षा बैठक : श्रमिकों का हक छीनने वाले 38 साधन संपन्न लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई: नरदेव सिंह कंवर

धमकी भरे ईमेल के बाद उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर परिसर को किया खाली

अलर्ट : धमकी भरे ईमेल के बाद उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर परिसर को किया खाली

ड्राईंग मास्टर के 314 पदों का अंतिम परिणाम घोषित किया

रिजल्‍ट : ड्राईंग मास्टर के 314 पदों का अंतिम परिणाम घोषित किया

सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद सूबेदार कुलदीप चंद का अंतिम संस्कार

शहादत : सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद सूबेदार कुलदीप चंद का अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री अपने चचेरे भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए

शोक : मुख्यमंत्री अपने चचेरे भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए

स्‍कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष बीआर राही का निधन

दुखद : स्‍कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष बीआर राही का निधन

VIDEO POST

View All Videos
X