Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

निजी कंपनी में भरे जाएंगे 60 पद, वेतन 15 हजार, इंटरव्‍यू चंबा में

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, June 19, 2023 17:05 PM IST
निजी कंपनी में भरे जाएंगे 60 पद, वेतन 15 हजार, इंटरव्‍यू चंबा में

चंबा,19 जून। श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा जिला रोजगार कार्यालय बालू (चंबा) में 22 जून को प्रातः 10 बजे में केंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी दी है कि केंपस इंटरव्यू में एनसेक एचआर सर्विस लिमिटेड द्वारा परमाणु, बद्दी, झाड़माजरी व बरोटीवाला में 60 पदों को भरा जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह पद केवल पुरुष वर्ग के लिए है, जिसमें मासिक वेतन 15 हजार रखा गया है। उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और आयु सीमा 20 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।


उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, अपना बायोडाटा, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र तथा तीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जिला रोजगार कार्यालय बालू (चंबा) में निर्धारित समय पर उपस्थित हो जाएं।

VIDEO POST

View All Videos
X