Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

चंबा में 200 पदों के लिए इंटरव्‍यू लेगी औरो टेक्सटाइल्स बद्दी

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, May 31, 2025 16:54 PM IST
चंबा में 200 पदों के लिए इंटरव्‍यू लेगी औरो टेक्सटाइल्स बद्दी

चंबा, 31 मई। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय  चंबा द्वारा 04 व 05 जून को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इसमें औरो टेक्सटाइल लिमिटेड बद्दी जिला सोलन में मशीन ऑपरेटर, अप्रेंटिस व हेल्पर के 200 पदों को भरा जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि निर्धारित शैड्यूल के अनुसार 04 जून को जिला रोजगार कार्यालय चंबा तथा 05 जून को उप रोजगार कार्यालय सुंडला में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं व अधिक तथा आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक वेतन 12,790 रुपये प्रति माह और तीन महीने बाद 12,818 रुपये प्रति माह के साथ अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे। साक्षात्कार के लिए शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि व स्थानों पर सुबह 11 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित बनाएं।


अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चंबा के दूरभाष नंबर 01899-222209 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

VIDEO POST

View All Videos
X