Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

जम्‍मू की निजी कंपनी भरेगी ट्रेनी के 15 पद, इंटरव्‍यू चुवाड़ी में 24 को

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, June 18, 2025 22:13 PM IST
जम्‍मू की निजी कंपनी भरेगी ट्रेनी के 15 पद, इंटरव्‍यू चुवाड़ी में 24 को

चंबा, 18 जून। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार कार्यालय बालू चंबा के द्वारा उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आईटीसी लिमिटेड जम्मू द्वारा अप्रेंटिसस/ट्रेनी के लिए 15 पदों को भरने के लिए इंटरव्यू लिया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि अप्रेंटिसस/ट्रेनी के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन, आरएसी, फीटर, मैकेनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स व मोटर मैकेनिक व्हीकल में पास होना अनिवार्य है और आयु सीमा 25 वर्ष तक निर्धारित की गई है तथा चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 12 हज़ार रखा गया है।

 

रोजगार अधिकारी ने बताया कि जॉब लोकेशन जम्मू के ज़िला सम्भा के गांव राख राजपुरा बेरी ब्राह्मण चिन्हित है। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि और स्थान पर प्रातः 10:00 बजे उपस्थित हो जाए।

 

VIDEO POST

View All Videos
X