Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत विकसित होंगे छितकुल, पूह, नाको, लियो और चांगो गांव: आरके सिंह

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, June 08, 2023 20:26 PM IST
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत विकसित होंगे छितकुल, पूह, नाको, लियो और चांगो गांव: आरके सिंह

छितकुल(किन्‍नौर), 08 जून। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज किन्नौर जिला के छितकुल गांव में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से संवाद किया और जन शिकायतें सुनीं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को उनकी सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

 

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम उत्तरी सीमा में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और शहरों के समान सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार की एक पहल है। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत किन्नौर जिला के छितकुल, पूह, नाको, लियो और चांगो गांवों को विकसित किया जाएगा।


आर. के. सिंह ने कहा कि केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का एक उपक्रम (सीपीएसयू) छितकुल गांव को गोद लेगा और इसके विकास के लिए राज्य सरकार को सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि छितकुल में एक मेगावाट का विद्युत संयंत्र स्थापित किया जाएगा तथा क्षेत्र के छोटे नालों पर सूक्ष्म जल विद्युत परियोजनाएं स्थापित करने की सम्भावनाओं की तलाश की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए छितकुल में सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र स्थापित किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से संवाद के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों विशेषकर जनजातीय क्षेत्रों के लोगों के विकास के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों की सांस्कृतिक विरासत की अपनी विशिष्ट पहचान है, जो दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हरसम्भव प्रयास किए जा रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने छितकुल से मण्डी के लिए बस सेवा आरम्भ करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छितकुल में सामुदायिक हॉल, पार्किंग सहित बस स्टैंड और मिनी स्टेडियम के निर्माण की मांग पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल आगमन के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का आभार व्यक्त किया। इसके उपरान्त केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री ने नगस्ती में द्वितीय भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बटालियन पोस्ट का भी दौरा किया और आईटीबीपी के जवानों से संवाद किया।


राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इससे पहले, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री का कुप्पा आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश नेगी, उपायुक्त टोरुल रवीश, पुलिस अधीक्षक विवेक चहल, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि और किन्नौर जिला के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने शोंगटोंग कड़छम जल विद्युत परियोजना का निरीक्षण किया

संवाद : मुख्यमंत्री ने शोंगटोंग कड़छम जल विद्युत परियोजना का निरीक्षण किया

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

चुनाव प्रचार : किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

2.42 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये मिलेगी पेंशनः मुख्यमंत्री

प्यारी बहना : 2.42 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये मिलेगी पेंशनः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने नाहन को दी 219 करोड़ रुपये की 11 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात

विकास : मुख्यमंत्री ने नाहन को दी 219 करोड़ रुपये की 11 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री ने सीमा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की

बाइब्रेंट विलेज : केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री ने सीमा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की

अब ड्रोन से होगी सेब की ढुलाई, किन्‍नौर के दुर्गम इलाके में सफल रहा ट्रायल

तकनीक : अब ड्रोन से होगी सेब की ढुलाई, किन्‍नौर के दुर्गम इलाके में सफल रहा ट्रायल

राज्यपाल ने सांगला में पीएम टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया

पोषण किट वितरित : राज्यपाल ने सांगला में पीएम टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया

कठिन चुनौतियों के बावजूद विकास के मार्ग पर अग्रसर है किन्नौरःराज्‍यपाल

दौरा : कठिन चुनौतियों के बावजूद विकास के मार्ग पर अग्रसर है किन्नौरःराज्‍यपाल

VIDEO POST

View All Videos
X