Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

राज्यपाल ने सांगला में पीएम टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, September 17, 2022 17:41 PM IST
राज्यपाल ने सांगला में पीएम टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया

सांगला(किन्‍नौर), 17 सितंबर। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर किन्नौर जिले के सांगला से प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी के साझा प्रयासों से वर्ष 2023 तक प्रदेश से टीबी का उन्मूलन करने की दिशा में हम आगे बढ़ें ताकि  हिमाचल प्रदेश टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त कर देश का पहला टीबी मुक्त राज्य बन सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान को शुरू करने के लिए जनजातीय जिले किन्नौर को चुना गया है।

 

राज्यपाल ने कहा कि कोरोना काल के कारण टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने में कुछ कठिनाइयां आई हैं, लेकिन सबके साझा प्रयासों से हम इस लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। उन्होंने कहा कि टीबी की जांच में सहयोग करना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और अभियान को गति प्रदान कर टीबी मरीजों की सहायता की जा सकती है। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कॉर्पोरेट क्षेत्र और बड़े व्यवसायी इस दिशा में योगदान देने के लिए आगे आए हैं और टीबी रोगियों के उपचार की जिम्मेवारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य रेडक्रॉस भी इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

 

उन्होंने सभी से टीबी पीड़ित एक व्यक्ति को गोद लेकर उसे हर संभव सहायता प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान आंकड़ों के अनुसार भारत में टीबी के 12.30 लाख मामले हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्ष 2021 में प्रति लाख जनसंख्या पर 191 मामले थे। राज्य में वर्ष 2021 में टीबी के कुल 14492 मामले थे, जिनमें से 2.6 प्रतिशत जनजातीय क्षेत्रों में, 74 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में और 23.4 प्रतिशत शहरी क्षेत्रों में थे।

 

राज्यपाल ने कहा कि किन्नौर जिले में टीबी उन्मूलन की दिशा में जेएसडब्ल्यू हाईड्रो एनर्जी लिमिटेड सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कम्पनी द्वारा 10 टीबी मरीजों को गोद लेने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने पूरे जिले को गोद लेने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे टीबी उन्मूलन की दिशा में सहायता मिलेगी। 

 

राज्यपाल ने लाभार्थियों को जेएसडब्ल्यू एनर्जी बासपा प्लांट द्वारा प्रदान की गई पोषण किट भी वितरित की। उन्होंने इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य किट भी वितरित किए गए। इस अवसर पर किन्नौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल ने राज्यपाल को हिमाचली टोपी और खतक भेंट कर सम्मानित किया।

 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबन्ध निदेशक गोपाल बेरी ने राज्यपाल का स्वागत किया और प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने एनआई-क्षय 2.0 पोर्टल के कार्य और अपेक्षित परिणामों के बारे में भी जानकारी दी तथा धन्यवाद प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया।

 

इससे पहले, राज्यपाल ने सांगला में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से राज्य रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का भी शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, उपमण्डलाधिकारी (नागरिक) शशांक गुप्ता, जेएसडब्ल्यू हाइड्रो एनर्जी लिमिटेड के एसोसिएट वाईस प्रेजिडेंट और संयंत्र प्रमुख कौशिक मलिक, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री ने शोंगटोंग कड़छम जल विद्युत परियोजना का निरीक्षण किया

संवाद : मुख्यमंत्री ने शोंगटोंग कड़छम जल विद्युत परियोजना का निरीक्षण किया

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

चुनाव प्रचार : किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

2.42 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये मिलेगी पेंशनः मुख्यमंत्री

प्यारी बहना : 2.42 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये मिलेगी पेंशनः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने नाहन को दी 219 करोड़ रुपये की 11 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात

विकास : मुख्यमंत्री ने नाहन को दी 219 करोड़ रुपये की 11 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री ने सीमा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की

बाइब्रेंट विलेज : केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री ने सीमा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत विकसित होंगे छितकुल, पूह, नाको, लियो और चांगो गांव: आरके सिंह

घोषणा : वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत विकसित होंगे छितकुल, पूह, नाको, लियो और चांगो गांव: आरके सिंह

अब ड्रोन से होगी सेब की ढुलाई, किन्‍नौर के दुर्गम इलाके में सफल रहा ट्रायल

तकनीक : अब ड्रोन से होगी सेब की ढुलाई, किन्‍नौर के दुर्गम इलाके में सफल रहा ट्रायल

कठिन चुनौतियों के बावजूद विकास के मार्ग पर अग्रसर है किन्नौरःराज्‍यपाल

दौरा : कठिन चुनौतियों के बावजूद विकास के मार्ग पर अग्रसर है किन्नौरःराज्‍यपाल

VIDEO POST

View All Videos
X