Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

अब ड्रोन से होगी सेब की ढुलाई, किन्‍नौर के दुर्गम इलाके में सफल रहा ट्रायल

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, November 14, 2022 18:30 PM IST
अब ड्रोन से होगी सेब की ढुलाई, किन्‍नौर के दुर्गम इलाके में सफल रहा ट्रायल

निचार(किन्‍नौर), 14 नवंबर। हिमाचल का सबसे लजीज किन्‍नौरी सेब अब सीधे बागानों से आप तक पहुंचने वाला है। ऐसा देश में तेजी से फैल रही ड्रोन तकनीक के जरिये संभव होने वाला है। इसका ट्रायल सफल साबित हुआ है।

 

मिली जानकारी के अनुसार एक कंपनी ने हिमाचल के किन्नौर जिला के निचार में ड्रोन के माध्यम से सेब की पेटियों को दुर्गम पहाड़ी चोटियों के ऊपर से ट्रांसपोर्ट करने का सफल ट्रायल किया है। बताया जा रहा है कि 11 नवंबर को ट्रायल शुरू किया गया था और आज सेब की 25 किलो की पेटी को ड्रोन में लोड करके गणतव्‍य तक पहुंचाने में सफलता हासिल की गई।

 

ड्रोन ने सेबों से भरा बाक्‍स 9 किलोमीटर दूर महज 7 मिनट 31 सेकंड में पहुंचाया। ट्रायल का आयोजन स्काई एयर एंड वेग्रो कंपनी ने किया। कंपनी का दावा है कि देश में ऐसा पहली बार हुआ है, जब इतनी मात्रा में सेब को ड्रोन के माध्यम से एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचाया गया।

 

इस तकनीक से उन बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं, जिन्‍हें अपने बागानों से सेब को सड़क मार्ग तक पहुंचाने में कड़ी मशक्‍कत करनी पड़ती थी। निचार के कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां सड़क सुविधा उपलब्ध नहीं है और सेब की ढुलाई पैदल ही की जाती है।

 

उन्होंने बताया कि निचार गांव के जिस स्थान से ड्रोन ने सेब बाक्‍स लेकर टेकऑफ किया, वह समुद्र तल से करीब 3 हजार मीटर की ऊंचाई पर स्‍थित है। जल्‍द ही कंपनी सेब को इस तकनीक से ढुलाई का काम करेगी और इसके लिए ट्रांसपोर्ट के शुल्क भी तय किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने शोंगटोंग कड़छम जल विद्युत परियोजना का निरीक्षण किया

संवाद : मुख्यमंत्री ने शोंगटोंग कड़छम जल विद्युत परियोजना का निरीक्षण किया

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

चुनाव प्रचार : किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

2.42 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये मिलेगी पेंशनः मुख्यमंत्री

प्यारी बहना : 2.42 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये मिलेगी पेंशनः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने नाहन को दी 219 करोड़ रुपये की 11 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात

विकास : मुख्यमंत्री ने नाहन को दी 219 करोड़ रुपये की 11 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री ने सीमा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की

बाइब्रेंट विलेज : केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री ने सीमा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत विकसित होंगे छितकुल, पूह, नाको, लियो और चांगो गांव: आरके सिंह

घोषणा : वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत विकसित होंगे छितकुल, पूह, नाको, लियो और चांगो गांव: आरके सिंह

राज्यपाल ने सांगला में पीएम टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया

पोषण किट वितरित : राज्यपाल ने सांगला में पीएम टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया

कठिन चुनौतियों के बावजूद विकास के मार्ग पर अग्रसर है किन्नौरःराज्‍यपाल

दौरा : कठिन चुनौतियों के बावजूद विकास के मार्ग पर अग्रसर है किन्नौरःराज्‍यपाल

VIDEO POST

View All Videos
X