Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

कठिन चुनौतियों के बावजूद विकास के मार्ग पर अग्रसर है किन्नौरःराज्‍यपाल

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, September 15, 2022 18:49 PM IST
कठिन चुनौतियों के बावजूद विकास के मार्ग पर अग्रसर है किन्नौरःराज्‍यपाल

सांगला(किन्‍नौर), 15 सितंबर। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर चार दिवसीय किन्नौर दौरे के दौरान आज प्रातः सांगला पहुंचे। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक और जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हैलीपैड पर राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल का किन्नौर जिले का यह पहला दौरा है।

 

राज्यपाल ‘विद्यार्थियों से संवाद’ के अपने अभियान के तहत सांगला की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पहुंचे और स्कूल के नौंवी कक्षा के विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कंप्यूटर, भूगोल, ऑप्शनल विषय सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के विषयों पर विद्यार्थियों से जानकारी ली। वे कौन-कौन से विषय पढ़ते हैं, स्कूल पुस्तकालय और पाठ्य पुस्तकों के अलावा पढ़ने के प्रति उनकी रूचि कितनी है, इस विषय पर बातचीत की।

 

आर्लेकर ने विद्यार्थियों से कहा, ‘‘पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र होती हैं। यह हमारी मार्गदर्शक और दार्शनिक होती हैं, जिनसे हमें ज्ञान और अनुभव मिलता है।’’ उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पूरी दुनिया की जानकारी होना आवश्यक है इसलिए यह ज्ञान हमें पुस्तकों से ही मिलेगा। इसलिए ‘‘पुस्तकें पढ़ोगे तो आगे बढ़ोगे।’’ राज्यपाल ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और जीवन में सफल होने का मार्गदर्शन दिया।

 

उन्होंने विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें वितरित कीं और उन्हें पढ़कर राज्यपाल के नाम अपने अनुभव के तौर पर पत्र लिखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इससे उनकी पढ़ने और लिखने की आदत बनी रहेगी।

 

बाद में, राज्यपाल ने स्कूल के प्रधानाचार्य बलविंदर सिंह नेगी और स्टॉफ के अन्य शिक्षकों के साथ भी बातचीत की और विद्यार्थियों के साथ हुए संवाद की जानकारी दी। उन्होंने स्कूल प्रशासन से पुस्तकालय को समृद्ध करने तथा विद्यार्थियों में पढ़ने का शौक विकसित करने के निर्देश दिए।

 

इससे पूर्व, राज्यपाल ने सी.एस.के. एच.पी.के.वी. माउंटेन एग्रीकल्चर रिसर्च एण्ड एक्सटेंशन सेंटर सांगला का दौरा भी किया। केंद्र के निदेशक अनुसंधान डॉ. नवीन ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने केंद्र मेें काला जीरा, राजमाश और केसर पर किए जा रहे अनुसंधान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि काला जीरा और केसर को पुनः जीवित करने के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों ने राज्यपाल को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने थिसपोल और स्थानीय नमकीन चाय का भी आनंद लिया। किन्नौर संस्कृति से राज्यपाल इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने स्थानीय लोगों से इसे संरक्षित करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि उनकी यह संस्कृति विशेष है जो देश में उन्हें अलग पहचान देती है। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद किन्नौर वासी विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है।

 

किन्नौर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक, पुलिस अधिक्षक विवेक चाहल, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री ने शोंगटोंग कड़छम जल विद्युत परियोजना का निरीक्षण किया

संवाद : मुख्यमंत्री ने शोंगटोंग कड़छम जल विद्युत परियोजना का निरीक्षण किया

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

चुनाव प्रचार : किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

2.42 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये मिलेगी पेंशनः मुख्यमंत्री

प्यारी बहना : 2.42 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये मिलेगी पेंशनः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने नाहन को दी 219 करोड़ रुपये की 11 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात

विकास : मुख्यमंत्री ने नाहन को दी 219 करोड़ रुपये की 11 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री ने सीमा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की

बाइब्रेंट विलेज : केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री ने सीमा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत विकसित होंगे छितकुल, पूह, नाको, लियो और चांगो गांव: आरके सिंह

घोषणा : वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत विकसित होंगे छितकुल, पूह, नाको, लियो और चांगो गांव: आरके सिंह

अब ड्रोन से होगी सेब की ढुलाई, किन्‍नौर के दुर्गम इलाके में सफल रहा ट्रायल

तकनीक : अब ड्रोन से होगी सेब की ढुलाई, किन्‍नौर के दुर्गम इलाके में सफल रहा ट्रायल

राज्यपाल ने सांगला में पीएम टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया

पोषण किट वितरित : राज्यपाल ने सांगला में पीएम टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया

VIDEO POST

View All Videos
X