Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

हंगामा छोड़ सत्र के दौरान जनता के मुद्दे उठाए विपक्ष: मुख्यमंत्री

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, December 17, 2024 21:06 PM IST
हंगामा छोड़ सत्र के दौरान जनता के मुद्दे उठाए विपक्ष: मुख्यमंत्री

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 दिसंबर। बुधवार से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाग लेने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का धर्मशाला में लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विधानसभा सत्र के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सत्र के दौरान जनता से जुड़े मुद्दे उठाने चाहिए ताकि इसका लाभ हिमाचल प्रदेश के लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि विपक्ष वाकआऊट छोड़ कर लोगों के मुद्दे उठाए और विधानसभा की चर्चा में भाग ले।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से देखा गया है कि विपक्ष सदन में अपनी बात रखता है और जब मंत्री उसका जवाब देने लगते हैं तो वाकआऊट करके सदन छोड़कर बाहर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सदन के भीतर विपक्ष में तालमेल की कमी है और विपक्ष कई धड़ों में बंटा हुआ है।

 

एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर के विरुद्ध भाजपा के कुछ विधायक षडयंत्र रच रहे हैं, इसलिए शायद वह सर्वदलीय बैठक में नहीं आए होंगे। उन्होंने कहा कि सत्र शुरू होने से पहले परम्परा के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष सभी दलों के प्रतिनिधियों को बुलाकर बैठक करते हैं। अगर नेता प्रतिपक्ष सर्वदलीय बैठक में किसी कारणवश शामिल होने में असमर्थ होते हैं तो वह अपने प्रतिनिधि को इस बैठक में भेजते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ, जो गरिमा के विरुद्ध है।

सीएम ने नगरोटा-बगवां को 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

उद्धाटन/शिलान्‍यास : सीएम ने नगरोटा-बगवां को 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

सीएम ने 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

कार्यक्रम : सीएम ने 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

विकास : मुख्यमंत्री ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

सीएम ने 89 पौंगडैम विस्थापितों को सौंपे भूमि कागज़ात, आवास के लिए 3 लाख की घोषणा

जनसभा : सीएम ने 89 पौंगडैम विस्थापितों को सौंपे भूमि कागज़ात, आवास के लिए 3 लाख की घोषणा

भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित: गिरीराज सिंह

लोकार्पण : भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित: गिरीराज सिंह

शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सलाम : शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

आईपीएल मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखेगा ड्रोन

समीक्षा बैठक : आईपीएल मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखेगा ड्रोन

सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले जिला कांगड़ा के 5 गुड स्मार्टियन सम्‍मानित

पहल : सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले जिला कांगड़ा के 5 गुड स्मार्टियन सम्‍मानित

VIDEO POST

View All Videos
X