Saturday, November 21, 2026
BREAKING
• सीएम ने धर्मशाला मैराथन 2.0 का एंथम लॉन्च किया, जर्सी और मेडल का अनावरण • हमीरपुर में 10 पदों के लिए साक्षात्कार 27 को • सीएम ने टीएमसी में 3 टेस्ला एमआरआई मशीन जनता को समर्पित की • सेना पर टिप्पणी करने वाले मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें सीएम: जयराम ठाकुर • कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन 19 नवंबर को, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए: डॉ. बिंदल • हिमाचल की जमीनों और सम्पत्तियों को बेच रही सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर • 42 विभिन्‍न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 21 नवंबर को • कांग्रेस सरकार ने 4 साल में हिमाचल को 40 साल पीछे धकेला: जयराम ठाकुर • भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और जनविरोधी फैसलों पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा • कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 गंभीर
 

सीएम ने टीएमसी में 3 टेस्ला एमआरआई मशीन जनता को समर्पित की

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, November 20, 2026 17:20 PM IST
सीएम ने टीएमसी में 3 टेस्ला एमआरआई मशीन जनता को समर्पित की

टांडा(कांगड़ा), 20 नवंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में 23.53 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक 3-टेस्ला एमआरआई मशीन जनता को समर्पित की। उन्होंने कहा कि इस मशीन के लगने से टांडा चिकित्सा महाविद्यालय उन्नत नैदानिक उपचार, चिकित्सा शिक्षा और रोगी देखभाल के क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र के रूप में स्थापित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संस्थान में स्थापित यह दूसरी एमआरआई मशीन है। इससे पहले यहां 1.5-टेस्ला एमआरआई मशीन के माध्यम से मरीजों को महत्वपूर्ण नैदानिक सेवाएं प्रदान की जा रही थीं। अब नई 3-टेस्ला एमआरआई मशीन स्थापित होने से संस्थान की जांच क्षमता में वृद्धि होगी तथा मरीजों को अत्याधुनिक इमेजिंग तकनीक की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह मशीन अधिक स्पष्ट और उच्च गुणवत्ता वाली इमेजिज उपलब्ध करवाएगी, जिससे शरीर की आंतरिक संरचनाओं का सूक्ष्मता से अध्ययन कर जटिल बीमारियों का सटीक निदान संभव हो सकेगा।

 

उन्होंने कहा कि यह अत्याधुनिक एमआरआई मशीन टांडा चिकित्सा महाविद्यालय की नैदानिक क्षमताओं को मजबूत करने तथा इसे प्रदेश के अग्रणी चिकित्सा एवं सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

 

श्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने तथा लोगों को प्रदेश में ही आधुनिक, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार चिकित्सा संस्थानों को अत्याधुनिक जांच एवं उपचार सुविधाओं से लैस करने के लिए निरंतर प्रयासरत है ताकि मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के लिए प्रदेश से बाहर न जाना पड़े।


मुख्यमंत्री ने चिकित्सा महाविद्यालय के संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों से भी संवाद किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं सहित अनेक पहल शुरू कर इस क्षेत्र का कायाकल्प किया जा रहा है।  

उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय में अत्याधुनिक सर्जरी करने के लिए नए रोबोटिक आर्म्स उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जैसी जांच सुविधाएं बिना किसी प्रतीक्षा अवधि के उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रतीक्षा अवधि को शून्य करने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है।

 

मुख्यमंत्री ने चिकित्सा महाविद्यालय में 256 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है तथा शेष श्रेणियों के कर्मचारियों को भी शीघ्र पदोन्नति देने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से इस वर्ष एक साथ

320 पीजी सीटों की वृद्धि की गई है। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में पीजी सीटों की संख्या 277 से बढ़कर 597 हो गई है।


मुख्यमंत्री ने चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सकों के प्रयासों की सराहना करते हुए संस्थान में 28 किडनी प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किए जाने की उपलब्धि की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस. बाली, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, एपीएमसी कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा, स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी, टांडा चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मिलाप और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

 

शाहपुर में 100 बिस्तर क्षमता के नागरिक अस्पताल के नए भवन का लोकार्पण


शाहपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के शाहपुर में 11.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 100 बिस्तर क्षमता के नागरिक अस्पताल के नए भवन का लोकार्पण किया।


इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता प्रदान की है। इस क्षेत्र में व्यापक सुधार किए जा रहे है और आने वाले वर्षों में इन प्रयासों को और गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य संस्थानों में स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 35 प्रतिशत कर्मचारी ही उपलब्ध थे, जबकि वर्तमान सरकार ने ठोस कदम उठाते हुए डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल और तकनीकी स्टाफ की उपलब्धता को बढ़ाकर लगभग 70 प्रतिशत तक किया है।
श्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए सरकार भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता प्रदान कर रही है। शीघ्र ही अतिरिक्त सहायक स्टाफ नर्सों की नियुक्ति की जाएगी, जबकि डॉक्टरों के 400 पद पहले ही भरे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों की भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है ताकि चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित किए हैं। यहां लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। इन संस्थानों को आने वाले समय में और सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि लोगों को घरद्वार के नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

 

इस अवसर पर उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर में नागरिक अस्पताल के निर्माण के लिए 11.50 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग और आशीर्वाद से शाहपुर में पुलिस थाना और आईटीआई का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं।



इस अवसर पर आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा, विधायक सुरेश कुमार, एपीएमसी कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा, हिमाचल प्रदेश राज्य वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार, स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. गोपाल बेरी और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

सीएम ने धर्मशाला मैराथन 2.0 का एंथम लॉन्च किया, जर्सी और मेडल का अनावरण

अभियान : सीएम ने धर्मशाला मैराथन 2.0 का एंथम लॉन्च किया, जर्सी और मेडल का अनावरण

हमीरपुर में 10 पदों के लिए साक्षात्कार 27 को

रोजगार : हमीरपुर में 10 पदों के लिए साक्षात्कार 27 को

सेना पर टिप्पणी करने वाले मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें सीएम: जयराम ठाकुर

प्रदर्शन : सेना पर टिप्पणी करने वाले मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें सीएम: जयराम ठाकुर

कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन 19 नवंबर को, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए: डॉ. बिंदल

बैठक : कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन 19 नवंबर को, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए: डॉ. बिंदल

हिमाचल की जमीनों और सम्पत्तियों को बेच रही सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर

आरोप : हिमाचल की जमीनों और सम्पत्तियों को बेच रही सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर

42 विभिन्‍न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 21 नवंबर को

रोजगार : 42 विभिन्‍न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 21 नवंबर को

कांग्रेस सरकार ने 4 साल में हिमाचल को 40 साल पीछे धकेला: जयराम ठाकुर

आरोप : कांग्रेस सरकार ने 4 साल में हिमाचल को 40 साल पीछे धकेला: जयराम ठाकुर

भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और जनविरोधी फैसलों पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा

शीतकालीन सत्र : भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और जनविरोधी फैसलों पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा

X