Saturday, November 21, 2026
BREAKING
• सीएम ने धर्मशाला मैराथन 2.0 का एंथम लॉन्च किया, जर्सी और मेडल का अनावरण • हमीरपुर में 10 पदों के लिए साक्षात्कार 27 को • सीएम ने टीएमसी में 3 टेस्ला एमआरआई मशीन जनता को समर्पित की • सेना पर टिप्पणी करने वाले मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें सीएम: जयराम ठाकुर • कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन 19 नवंबर को, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए: डॉ. बिंदल • हिमाचल की जमीनों और सम्पत्तियों को बेच रही सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर • 42 विभिन्‍न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 21 नवंबर को • कांग्रेस सरकार ने 4 साल में हिमाचल को 40 साल पीछे धकेला: जयराम ठाकुर • भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और जनविरोधी फैसलों पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा • कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 गंभीर
 

सेना पर टिप्पणी करने वाले मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें सीएम: जयराम ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, November 20, 2026 17:11 PM IST
सेना पर टिप्पणी करने वाले मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें सीएम: जयराम ठाकुर

तपोवन(कांगड़ा), 20 नवंबर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस सरकार में मंत्री जगत सिंह नेगी की ओर से भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई टिप्पणी का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। भाजपा ने अब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मंत्री जगत सिंह नेगी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग उठाई है। भाजपा नेताओं का कहना है कि सेना और जवानों के सम्मान के खिलाफ टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को संवैधानिक पद पर बने रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए।

 

पांचवे दिन सदन में प्रवेश से पहले भाजपा विधायक दल ने तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। यहां नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदर्शन के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा में पहले भी इस मामले को लेकर आपत्ति जताई गई थी और सभापति से आग्रह किया गया था कि सेना, सेना के जवानों और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई विवादित टिप्पणी को विधानसभा की कार्यवाही से हटाया जाए। उस समय विधानसभा अध्यक्ष मौजूद नहीं थे और सभापति ने रिकॉर्ड देखने के बाद उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक इन टिप्पणियों को कार्यवाही से नहीं हटाया गया है।

 

उन्होंने कहा कि मंत्री की टिप्पणी को लेकर देशभर में सेना के जवानों और अधिकारियों की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। इसके बावजूद न तो मंत्री ने विधानसभा में माफी मांगी और न ही विवादित शब्दों को कार्यवाही से हटाया गया।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का मंत्री को पूरा संरक्षण प्राप्त है। अब भाजपा केवल विवादित शब्दों को विधानसभा की कार्यवाही से हटाने की मांग तक सीमित नहीं है, बल्कि मुख्यमंत्री से अनर्गल टिप्पणी करने वाले मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग कर रही है।

 

उन्होंने राफेल और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि जब भाजपा विधायकों ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने की बात कही तो मंत्री ने कथित तौर पर पलटवार करते हुए कहा कि पाकिस्तान के नहीं, बल्कि हिंदुस्तान के छक्के छूटे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने इसे सेना के सम्मान से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए कहा कि सेना, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर बार-बार विवादित टिप्पणियां करने वाले मंत्री को पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।

 

हिमाचल ऑन सेल के आरोपों पर विधानसभा में हंगामा, सरकार को घेरा

 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में नियम 67 के तहत विपक्ष की ओर से लाए गए स्थगन प्रस्ताव को लेकर शुक्रवार को सदन में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार में डूबे होने और हिमाचल की जमीनों एवं सरकारी संपत्तियों को बेचने का गंभीर आरोप लगाते हुए इसे 'हिमाचल ऑन सेल' करार दिया। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जमीनों की खरीद-फरोख्त को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है और अब हाईकोर्ट के हालिया फैसले ने भी इन आरोपों की गंभीरता को सामने रखा है।

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सोलन जिले में जमीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामलों में हस्तक्षेप करते हुए धारा 118 के तहत अनुमति से संबंधित प्रक्रिया की जांच पहले न्यायालय द्वारा किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने इसे प्रदेश के इतिहास में महत्वपूर्ण फैसला बताते हुए कहा कि इससे विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों को मजबूती मिली है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय की 3000 कनाल से अधिक जमीन बेचने की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थीं। वहीं, पीटरहॉफ और गगल एयरपोर्ट के समीप करीब 100 बीघा से अधिक जमीन बेचने के मामले में कथित जाली दस्तावेज सामने आने के बावजूद सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

 

नेता प्रतिपक्ष ने इलेक्ट्रिक बसों की खरीद, पेखूबेला सोलर परियोजना, स्मार्ट क्लासरूम के लिए 142 करोड़ रुपये के खर्च, पीडीएनए के तहत जारी धनराशि और सड़कों के निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगह काम पूरा हुए बिना ही बिल पारित किए जा रहे हैं और राजनीतिक संरक्षण में टेंडर आवंटित किए जा रहे हैं।

 

विपक्ष ने आरोप लगाया कि सदन में उसके तीन से चार विधायकों को अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिया गया। कम से कम दो विधायकों को बोलने देने की मांग भी स्वीकार नहीं हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री के जवाब के दौरान सदन में गतिरोध की स्थिति बनी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इसके लिए विपक्ष जिम्मेदार नहीं, बल्कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

 

उन्होंने मंत्री जगत सिंह नेगी की सेना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई टिप्पणी का मामला भी उठाया। उन्होंने मांग की कि मंत्री तत्काल इस्तीफा दें और यदि वह इस्तीफा नहीं देते हैं तो मुख्यमंत्री उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट किया कि विपक्ष अपने आरोपों पर कायम है और आगामी विधानसभा कार्यवाही में भी इन सभी मुद्दों को उठाएगा।

सीएम ने धर्मशाला मैराथन 2.0 का एंथम लॉन्च किया, जर्सी और मेडल का अनावरण

अभियान : सीएम ने धर्मशाला मैराथन 2.0 का एंथम लॉन्च किया, जर्सी और मेडल का अनावरण

हमीरपुर में 10 पदों के लिए साक्षात्कार 27 को

रोजगार : हमीरपुर में 10 पदों के लिए साक्षात्कार 27 को

सीएम ने टीएमसी में 3 टेस्ला एमआरआई मशीन जनता को समर्पित की

सुविधा : सीएम ने टीएमसी में 3 टेस्ला एमआरआई मशीन जनता को समर्पित की

कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन 19 नवंबर को, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए: डॉ. बिंदल

बैठक : कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन 19 नवंबर को, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए: डॉ. बिंदल

हिमाचल की जमीनों और सम्पत्तियों को बेच रही सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर

आरोप : हिमाचल की जमीनों और सम्पत्तियों को बेच रही सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर

42 विभिन्‍न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 21 नवंबर को

रोजगार : 42 विभिन्‍न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 21 नवंबर को

कांग्रेस सरकार ने 4 साल में हिमाचल को 40 साल पीछे धकेला: जयराम ठाकुर

आरोप : कांग्रेस सरकार ने 4 साल में हिमाचल को 40 साल पीछे धकेला: जयराम ठाकुर

भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और जनविरोधी फैसलों पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा

शीतकालीन सत्र : भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और जनविरोधी फैसलों पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा

X