Saturday, April 27, 2024
BREAKING
बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री
 

युवा पीढ़ी को उपलब्‍ध करवाई जाए ऐतिहासिक घटनाओं की सही डॉक्यूमेंटेशन:राज्यपाल

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, December 04, 2021 17:01 PM IST
युवा पीढ़ी को उपलब्‍ध करवाई जाए ऐतिहासिक घटनाओं की सही डॉक्यूमेंटेशन:राज्यपाल

नेरी(हमीरपुर), 04 दिसंबर। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा है कि इतिहास हमारी सभ्यता, संस्कृति और साहित्य का अभिन्न अंग है और यह तथ्यों पर आधारित होना चाहिए। इसे हम नजरअंदाज नहीं कर सकते। राज्यपाल आज हमीरपुर के निकट ठाकुर जगदेव चंद ठाकुर स्मृति शोध संस्थान में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारतीय स्वाधीनता आंदोलन: वृत्तांत, स्मृतियां एवं नेपथ्य-नायक  विषय पर आयोजित राष्ट्रीय परिसंवाद एवं वेबीनार के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। यह दो दिवसीय परिसंवाद भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद और केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के इतिहास विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। 

 

इस अवसर पर देश भर के विद्वानों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी हमारे इतिहास के कई महत्वपूर्ण विषयों को अभी तक स्पर्श ही नहीं किया गया है, ऐसे विषयों पर कई बार हम चर्चा करने से भी डरते हैं। इस दिशा में नेरी में आयोजित यह परिसंवाद निःसंदेह एक मील का पत्थर साबित हो सकता है।

 

 राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि ऐतिहासिक घटनाओं की सही डाॅक्यूमेंटेशन एवं तथ्यात्मक जानकारी आज की पीढ़ी तक पहुंचाई जानी चाहिए। उन्होंने हमारी समृद्ध संस्कृति और संस्कारों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

 भारत के इतिहास के संकलन की आवश्यकता पर भी बल देते हुए राज्यपाल ने कहा कि हमारा देश आजादी के बाद ही राष्ट्र नहीं बना था, बल्कि यह तो हजारों वर्ष से एक राष्ट्र के रूप में अपने पहचान बनाए हुए है।

 

 उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश भारतीय इतिहास में कई तरह की भ्रांतियां पैदा हुई हैं, जिनका निवारण करना वर्तमान इतिहासकारों एवं शोधार्थियों की जिम्मेदारी है। राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि नेरी में आयोजित परिसंवाद में व्यापक अमृत-मंथन के बाद कुछ नया निकलकर आएगा जोकि देश को एक नई दिशा की ओर अग्रसर करेगा।

 

  राज्यपाल ने कहा कि आज हमारा देश जहां अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, वहीं गोवा भी अपनी मुक्ति का 60वां वर्ष मना रहा है। उन्होंने बताया कि भारत की आजादी के 14 वर्षों के उपरांत गोवा पुर्तगाली शासन से मुक्त हुआ था। उन्होंने कहा कि गोवा की मुक्ति के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय और अन्य महापुरुषों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इनमें उन्होंने जिला कांगड़ा के राम सिंह का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गोवा में आज भी लोकसंस्कृति जीवंत है।

 

  कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने डॉ. ओम प्रकाश शर्मा द्वारा निर्मित हिमाचल प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित एक लघु वृत्तचित्र, डॉ. शिव भारद्वाज की पुस्तक स्वराज संघर्ष में हिमाचल के नेपथ्य नायक, डॉ. ओम प्रकाश शर्मा की पुस्तक इतिहास लेखन में लोक गाथाओं का योगदान और परिसंवाद की स्मारिका का विमोचन भी किया।

 

 भारत के प्रसिद्ध पुरातत्वविद प्रो. बसंत शिंदे ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर अपना अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सलाहकार डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे। डॉ. कंवरदीप चंद्र ने परिसंवाद की भूमिका पर प्रकाश डाला। संस्थान के निदेशक डॉ. चेतराम गर्ग ने राज्यपाल और अन्य सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा संस्थान की उपलब्धियों की जानकारी दी।

 

 इस अवसर पर विधायक एवं उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, विधायक नरेंद्र ठाकुर, उपायुक्त देबश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा, अन्य अधिकारी तथा देश के विभिन्न राज्यों के विद्वान एवं शोधकर्ता, संस्थान के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। संस्थान के निदेशक विजय मोहन पुरी और देशभर के कई विद्वानों ने इस परिसंवाद में आॅनलाइन माध्यम से भाग लिया।

 

अंतरराष्‍ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन शिमला में 16 से 18 जून तक

प्रवेश होगा निशुल्‍क : अंतरराष्‍ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन शिमला में 16 से 18 जून तक

मुख्यमंत्री ने कविता संग्रह हाशिये वाली जगह का विमोचन किया

हिमतरू प्रकाशन : मुख्यमंत्री ने कविता संग्रह हाशिये वाली जगह का विमोचन किया

सब खुश थे सुनकर जंग की बातें, मगर इधर पहरों मुंह में निवाला नहीं गया...

कवियों ने किया साहित्य उत्सव सराबोर : सब खुश थे सुनकर जंग की बातें, मगर इधर पहरों मुंह में निवाला नहीं गया...

साहित्य उत्सव शुरू, देश के वरिष्ठ साहित्यकारों से सीधा संवाद

दलाईलामा ने भेजा संदेश : साहित्य उत्सव शुरू, देश के वरिष्ठ साहित्यकारों से सीधा संवाद

कितने मशहूर हो गये हो क्या, खुद से भी दूर हो गये हो...

कवि साम्‍मेलन आयोजित : कितने मशहूर हो गये हो क्या, खुद से भी दूर हो गये हो...

मल्लिका नड्डा ने पद्मश्री के लिए ललिता और विद्यानंद को बधाई दी

सम्‍मान : मल्लिका नड्डा ने पद्मश्री के लिए ललिता और विद्यानंद को बधाई दी

सोची-समझी साजिश के तहत विकृत किया गया भारतीय इतिहास: धूमल

राष्ट्रीय परिसंवाद एवं वेबीनार : सोची-समझी साजिश के तहत विकृत किया गया भारतीय इतिहास: धूमल

मंडी में राज्य स्तरीय यशपाल जयंती समारोह का शुभारंभ

साहित्‍यकार एवं शोधार्थी जुटे : मंडी में राज्य स्तरीय यशपाल जयंती समारोह का शुभारंभ

VIDEO POST

View All Videos
X