Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

कितने मशहूर हो गये हो क्या, खुद से भी दूर हो गये हो...

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, March 24, 2022 17:48 PM IST
कितने मशहूर हो गये हो क्या, खुद से भी दूर हो गये हो...

धर्मशाला(कांगड़ा), 24 मार्च। भाषा-संस्कृति विभाग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला स्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के बैठक कक्ष में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत हिमाचल प्रशासनिक अधिकारी प्रभात शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यतिथि के तौर पर उपस्‍थित उर्दू/गजलकार के प्रसिद्ध साहित्यकार के.के. तूर ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस सम्मेलन में जिला से प्रतिष्‍ठित/नवोदित कवियों/ साहित्यकारों ने पहाड़ी व हिन्दी भाषा में विभिन्न विषयों पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम में के.के. तूर ने अपनी गजल ‘कितने मशहूर हो गये हो क्या, खुद से भी दूर हो गये हो क्या, बातें करते हो और लोगों की, दर्द से चूर हो गये हो क्या’ प्रस्तुत की। चन्द्ररेखा ढडवाल ने भी अपनी कविता की पक्तियां ‘मुझे वंदिशों का जनून सही,  मेरा होसला तो बहार है’ प्रस्तुत की। हिप्र विवि के क्षेत्रीय केंद्र मोहली की छात्रा तनू ने अपनी कविता ‘क्यों पूछते हो मेरी किस्मत कैसी है, उन धन लोभी फकीरों से, इतने ही शिदतवान होते तो खुद न बना लेते, अपने हाथों में धन बोशारों की लकीरों को’ प्रस्‍तुत की। इस सम्मेलन में एचपीयू के क्षेत्रीय केंद्र और केंद्रीय विवि के एमए के शोधार्थीयों ने भाग लिया।


 

जिला भाषा अधिकारी ने कहा कि हम ऐसे कार्यक्रमों में नवोदित कवियों को जोड़ने व उन्हे मंच प्रदान करने में प्रयासरत हैं ताकि आने वाली पीढ़ी को साहित्य के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित विद्वानों/सात्यिकारों तथा सभी गणमान्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. वासुदेव प्रशांत, रेणु, कृतिका, शिव सन्याल, शंकर सन्याल, शिवा पंचकरण, हरि कृष्‍ण मुरारी, रमेश मस्ताना, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. विवेक शर्मा, कंवर करतार, नवीन चंद व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

अंतरराष्‍ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन शिमला में 16 से 18 जून तक

प्रवेश होगा निशुल्‍क : अंतरराष्‍ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन शिमला में 16 से 18 जून तक

मुख्यमंत्री ने कविता संग्रह हाशिये वाली जगह का विमोचन किया

हिमतरू प्रकाशन : मुख्यमंत्री ने कविता संग्रह हाशिये वाली जगह का विमोचन किया

सब खुश थे सुनकर जंग की बातें, मगर इधर पहरों मुंह में निवाला नहीं गया...

कवियों ने किया साहित्य उत्सव सराबोर : सब खुश थे सुनकर जंग की बातें, मगर इधर पहरों मुंह में निवाला नहीं गया...

साहित्य उत्सव शुरू, देश के वरिष्ठ साहित्यकारों से सीधा संवाद

दलाईलामा ने भेजा संदेश : साहित्य उत्सव शुरू, देश के वरिष्ठ साहित्यकारों से सीधा संवाद

मल्लिका नड्डा ने पद्मश्री के लिए ललिता और विद्यानंद को बधाई दी

सम्‍मान : मल्लिका नड्डा ने पद्मश्री के लिए ललिता और विद्यानंद को बधाई दी

सोची-समझी साजिश के तहत विकृत किया गया भारतीय इतिहास: धूमल

राष्ट्रीय परिसंवाद एवं वेबीनार : सोची-समझी साजिश के तहत विकृत किया गया भारतीय इतिहास: धूमल

युवा पीढ़ी को उपलब्‍ध करवाई जाए ऐतिहासिक घटनाओं की सही डॉक्यूमेंटेशन:राज्यपाल

नेरी शोध संस्‍थान में परिसंवाद : युवा पीढ़ी को उपलब्‍ध करवाई जाए ऐतिहासिक घटनाओं की सही डॉक्यूमेंटेशन:राज्यपाल

मंडी में राज्य स्तरीय यशपाल जयंती समारोह का शुभारंभ

साहित्‍यकार एवं शोधार्थी जुटे : मंडी में राज्य स्तरीय यशपाल जयंती समारोह का शुभारंभ

VIDEO POST

View All Videos
X