Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

धर्मशाला में आईपीएल मैच के दिन चाक चौबंद होगी कानून व्यवस्था, तैयारी पूरी

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, May 16, 2023 17:44 PM IST
धर्मशाला में आईपीएल मैच के दिन चाक चौबंद होगी कानून व्यवस्था, तैयारी पूरी

धर्मशाला(कांगड़ा), 16 मई। कांगड़ा जिला प्रशासन ने धर्मशाला में 17 और 19 मई को होने वाले आईपीएल मैचों के मद्देनजर शहर में चाक चौबंद कानून व्यवस्था, सुचारू यातायात प्रवाह और उचित भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। बेहतर व्यवस्था के लिए प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से फुलप्रूफ योजना बनाई है तथा शहर को सेक्टर में बांट कर हर सेक्टर की निगरानी के लिए अधिकारियों की डियूटी लगाई गई है।

 

जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने दोनों मैचों के सफल आयोजन को लेकर तैयारियों की अंतिम रूप से समीक्षा के लिए मंगलवार को प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री भी बैठक में उपस्थित रहीं। बता दें, धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 17 और 19 मई को आईपीएल के दो मैच खेले जाने हैं, जिनमें 17 मई को पंजाब और दिल्ली तथा 19 मई को पंजाब और राजस्थान की टीमों के बीच मुकाबला होगा।


जिलाधीश ने मैच वाले दिन स्टेडियम समेत पूरे शहर में सुचारू तथा शांतिपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शहर में महत्वपूर्ण जगहों पर पार्किंग स्थल चिन्हित किए हैं। उन्होंने सेक्टर प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे पुलिस द्वारा चिन्हित पार्किंग स्थलों पर लाइट्स, सीसीटीवी कैमरे तथा शौचालयों की पूर्ण व्यवस्था चेक कर लें।

आपदा प्रबंधन की दृष्टि से भी परखीं तैयारियां

डॉ. निपुण जिंदल ने किसी आपात स्थिति की दृष्टि से आपदा प्रबंधन की तैयारियों को भी जांचा। इसे लेकर सभी संबंधित अधिकारियों की संयुक्त मॉक ड्रिल पहले ही आयोजित कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मैच के दौरान स्टेडियम तथा उसके समीप स्वास्थ्य विभाग की 4 एंबुलेंस तैनात रहेंगी। स्टेडियम में आपदा प्रबंधन को लेकर कंट्रोल रूम बनेगा, जिसमें आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेेंगे।

 

दाड़ी से शटल बस सेवा

जिलाधीश ने बताया मैच के दिन दाड़ी तथा अचीवर्स हब स्कूल परिसर के समीप से क्रिकेट स्टेडियम के लिए शटल बस सेवा मुहैया होगी। इसके लिए 4 गाडियां तैनात रहेंगी।

 

3 हजार वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल चिन्हित

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मैच देखने के लिए आने वाले लोगों के लिए वाहनों से शहर में प्रवेश तथा निकासी की पूर्ण योजना बनाई है। शहर में कांगड़ा, गग्गल की ओर से चैतड़ू-शीला रोड़ से प्रवेश और धर्मशाला से वाया सकोह निकासी की व्यवस्था रहेगी। दाड़ी और जोरावर में पार्क गाडियां शाम को वापिस शीला चौक से होकर पालमपुर व चैतड़ू-शीला रोड से प्रस्थान कर सकेंगी।

 

उन्होंने बताया कि शहर में करीब 3 हजार वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल चिन्हित किए गए हैं। पुलिस प्रशासन आवश्यकता के अनुरूप इन स्थलों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था करेगा। छोटे वाहनों के लिए पार्किंग स्थल दाड़ी मैदान,स्टेडियम के समीप फुटबाल मैदान, पुलिस मैदान, डीआईजी तथा डीसी कार्यालय पार्किंग तथा अचीवर्स हब स्कूल मैदान बनाए गए हैं।

 

वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कोर्ट कॉम्पलेक्स, फॉरेस्ट कार्यालय परिसर, चीलगाड़ी रोड़ तथा मैकलोडगंज बाइपास रोड पर स्थान चिन्हित किए गए हैं। बसों के लिए जोरावर स्टेडियम में पार्किंग व्यवस्था रहेगी। चंबी तथा मैकलोडंगज की ओर से धर्मशाला आने वाले वाहन मैक्सीमस मॉल-डीसी आफिस रोड पर चलेंगे, वहीं वापसी के लिए चीलगाड़ी-सर्किट हाउस-मैक्सीमस मॉल रोड से प्रस्थान करेंगे।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल, अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी रोहित राठौर, एएसपी हितेश लखनपाल समेत पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

सीएम ने नगरोटा-बगवां को 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

उद्धाटन/शिलान्‍यास : सीएम ने नगरोटा-बगवां को 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

सीएम ने 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

कार्यक्रम : सीएम ने 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

विकास : मुख्यमंत्री ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

सीएम ने 89 पौंगडैम विस्थापितों को सौंपे भूमि कागज़ात, आवास के लिए 3 लाख की घोषणा

जनसभा : सीएम ने 89 पौंगडैम विस्थापितों को सौंपे भूमि कागज़ात, आवास के लिए 3 लाख की घोषणा

भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित: गिरीराज सिंह

लोकार्पण : भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित: गिरीराज सिंह

शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सलाम : शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

आईपीएल मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखेगा ड्रोन

समीक्षा बैठक : आईपीएल मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखेगा ड्रोन

सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले जिला कांगड़ा के 5 गुड स्मार्टियन सम्‍मानित

पहल : सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले जिला कांगड़ा के 5 गुड स्मार्टियन सम्‍मानित

VIDEO POST

View All Videos
X