Saturday, May 04, 2024
BREAKING
अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर पांगी और बंजार में सीएम का जयराम पर बड़ा हमला, बोले हार देख मैदान से हटे देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर अगर डायरेक्टर फ्लॉप तो सुपरस्‍टार हीरोइन की फ़िल्म फ्लॉप होना तय:सुक्‍खू मुद्दों पर हो चर्चा, निचले स्तर की राजनीति कर रही भाजपा: चौहान देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर हिमाचल के हितों की रक्षा करने में विफल रहे जयराम ठाकुर: सुक्‍खू इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया: विजयइंद्र-जग्‍गी उपचुनाव में सभी सीटें हारे, तब क्यों नहीं दिया जयराम ने इस्तीफा : कांग्रेस
 

राज्यपाल ने राजेश धर्माणी और यादविंद्र गोमा को दिलाई मंत्रिपद की शपथ

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, December 12, 2023 18:39 PM IST
राज्यपाल ने राजेश धर्माणी और यादविंद्र गोमा को दिलाई मंत्रिपद की शपथ

शिमला,12 दिसंबर। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां राज भवन में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में प्रदेश मंत्रिमंडल के दो नए सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उपस्थित थे। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कार्यवाही का संचालन किया।


बिलासपुर जिला के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से चुने गए राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित यादविन्द्र गोमा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर, कैबिनेट मंत्रीगण, मुख्य संसदीय सचिव, प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष, विधायकगण, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों सहित नए बने मंत्रियों के परिजन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

राजेश धर्माणी का जीवन परिचय


राजेश धर्माणी का जन्म 2 अप्रैल, 1972 को जिला बिलासपुर के घुमारवीं में श्रीमती बिमला देवी एवं श्री रतन लाल धर्माणी के घर हुआ। इन्होंने एनआईटी हमीरपुर से बी.टेक (सिविल) और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से एमबीए की शिक्षा ग्रहण की। इनका विवाह श्रीमती सोनिका शर्मा से हुआ। इनकी एक सुपुत्री है।

धर्माणी प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव, उपाध्यक्ष तथा महासचिव पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, जिला कांग्रेस समिति के सचिव, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव एवं एनएसयूआई तकनीकी प्रकोष्ठ के संयोजक भी रहे।

 

राजेश धर्माणी दिसंबर, 2007 में प्रदेश विधान सभा के लिए चुने गए और वर्ष 2012 में पुनः निर्वाचित हुए। वह वर्ष 2007-2012 तक प्राक्कलन और मानव विकास समितियों के सदस्य और वर्ष 2013 से 2017 तक मुख्य संसदीय सचिव रहे।

 

दिसंबर, 2022 में प्रदेश विधान सभा के लिए तीसरी बार चुने गए और मानव विकास समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित हुए। साथ ही लोक लेखा और ई-गवर्नेंस-सह-सामान्य प्रयोजन समितियों के सदस्य नामित हुए।


कृषि एवं सेरीकल्चर में विशेष अभिरूचि रखने वाले श्री धर्माणी समाज सेवा में भी निरंतर सक्रिय रहे हैं और गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने में इनका उल्लेखनीय योगदान रहा है।

 
यादविन्द्र गोमा का जीवन परिचय

यादविन्द्र गोमा का जन्म 4 फरवरी, 1986 को पालमपुर, जिला कांगड़ा, में श्रीमती विद्या देवी एवं श्री मिल्खी राम गोमा (पूर्व विधायक) के घर हुआ। इन्होंने बी.टेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) तथा आईईईटी बद्दी से एमबीए की शिक्षा ग्रहण की। इनका विवाह श्रीमती नीलम गोमा से हुआ। इनकी एक सुपुत्री है।

 

यादविन्द्र गोमा वर्ष 2010-2015 तक जयसिंहपुर निर्वाचन क्षेत्र से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, वर्ष 2011 से 2014 तक राज्य राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के महासचिव  और वर्ष 2019-2021 तक हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे।

 

वर्ष 2012 में श्री गोमा प्रदेश विधान सभा के लिए चुने गए और दिसंबर, 2022 में पुनः निर्वाचित हुए। वह अधीनस्थ विधान समिति के अध्यक्ष और कल्याण एवं नियम समितियों के सदस्य के रूप में मनोनीत किए गए।

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

प्रचार : अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

प्रचार : देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

मुद्दों पर हो चर्चा, निचले स्तर की राजनीति कर रही भाजपा: चौहान

बयान : मुद्दों पर हो चर्चा, निचले स्तर की राजनीति कर रही भाजपा: चौहान

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

चुनाव प्रचार : देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

उपचुनाव में सभी सीटें हारे, तब क्यों नहीं दिया जयराम ने इस्तीफा : कांग्रेस

सियासत : उपचुनाव में सभी सीटें हारे, तब क्यों नहीं दिया जयराम ने इस्तीफा : कांग्रेस

चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस

बयान : चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

एक्सपोज़र विज़िट : भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री

प्रदेश हित : सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री

VIDEO POST

View All Videos
X