Tuesday, May 07, 2024
BREAKING
हिमाचल प्रदेश की सम्पदा को लूटने नहीं दूगाः सीएम स्‍कूल जा रहे लेक्‍चरर की मौत, स्‍कॉर्पियो ने मारी बाइक को टक्‍कर शिक्षा ऐसी हो जो छात्रों को आत्मनिर्भर बनाए और चरित्र व व्यक्तित्व निर्माण करे: राष्‍ट्रपति बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार: मुख्यमंत्री धूमल चुनाव न हारते तो कभी सीएम न बनते जयरामः कांग्रेस मुख्यमंत्री बोल चुके बहुत झूठ, तथ्य रखें सामने: जयराम ठाकुर आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन: सीएम राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत भाजपा बताए, सर्वाधिक मतों से जीते सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी
 

कांगड़ा में केजरीवाल की जनसभा के डर से भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुलाया: गौरव शर्मा

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, April 18, 2022 19:08 PM IST
कांगड़ा में केजरीवाल की जनसभा के डर से भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुलाया: गौरव शर्मा

शिमला/कांगड़ा,18 अप्रैल। आम आदमी के हिमाचल प्रदेश के प्रवक्‍ता गौरव शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मंडी में आम आदमी पार्टी की सफल रैली के बाद अब 23 अप्रैल को कांगड़ा के चंबी ग्राउन्ड शाहपुर में आम आदमी पार्टी की विशाल रैली होने वाली है। रैली को लेकर जहां आप कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई दे रहा है वहीं कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर के लोग भी काफी उत्साहित हैं। 23 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल पहली बार कांगड़ा के दौरे पर आ रहे हैं। वे चंबी ग्राउन्ड शाहपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले 6 अप्रैल को हुई मंडी रैली में अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान को जनता का अपार स्नेह मिला है। इसके बाद पार्टी को उम्मीद है कि मंडी के बाद कांगड़ा, हमीरपुर और ऊना के लोग भी उन्हे सर आँखों पर बिठाएंगे और अरविन्द केजरीवाल को सुनने के लिए लाखों की संख्या में चंबी ग्राउन्ड पहुंचेंगे।

 

गौरव शर्मा ने बताया कि रैली के सफल आयोजन के लिए पार्टी कार्यकर्ता प्रदेशभर मे घर-घर जाकर लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देशभर में अरविन्द केजरीवाल मॉडल की खूब चर्चा हो रही है उसी तरह से हिमाचल में भी हिमाचल मॉडल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की मंडी रैली में प्रदेशभर के लोगों का जनसैलाब उमड़ा था। इसके बाद अब यही जनसैलाब कांगड़ा में भी उमड़ने वाला है। कांगड़ा की रैली में मंडी से पाँच गुणा ज्यादा की संख्या मे लोग अपने निजी वाहनों से रैली स्थल पर पहुंचेंगे और अरविन्द केजरीवाल को अपना आशीर्वाद देंगे। उन्‍होंने कहा कि कांगड़ा,मंडी, हमीरपुर और ऊना के लोग जान चुके हैं कि भाजपा और कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है। इनकी नीतियों से तंग आकर अब आम आदमी पार्टी की नीतियां जनता को मूलभूत सुविधाएं और राहत देने वाली हैं।

 

गौरव शर्मा ने कहा कि चंबी में रैली से पहले ही कांगड़ा में एक लहर सी चल पड़ी है कि केजरीवाल को जिला कांगड़ा की सभी 15 विधानसभा सीटें उनकी झोली मे डाली जाएँ ताकि कांगड़ा का विकास भी दिल्ली और पंजाब की तरह हो। उन्‍होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि आप की हिमाचल में एंट्री करने से भाजपा बौखला गई है और डर इतना सता गया है कि उन्हें अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़ड़ा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को हिमाचल में ही ठहराना पड़ रहा है। इतना ही नहीं अरविंद केजरीवाल का खौफ भाजपा को इतना सता रहा है कि आप की रैली से पहले उन्हें अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दो दिनों के लिए कांगड़ा मे डटना पड़ रहा है।

 

उन्‍होंने कहा कि आप की विशाल जनसभा से पहले भाजपा कांगड़ा में ही रैली की तैयारी कर रही है जिससे साफ पता चलता है कि भाजपा आम आदमी पार्टी से कितनी बौखलाई और घबराहट में है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे आप के रास्ते मे जीतने मर्जी रोड़ा अटकाए लेकिन वे अपने मंसूबों और हथकंडे में कामयाब नहीं होने वाली है क्योंकि प्रदेश की जनता ने मन बना दिया है कि हिमाचल में अब आम आदमी पार्टी ही आने वाली है जिसमें  स्वच्छ और ईमानदार छवि के लोग ही कार्यकर्ता हैं। जो सही में जनता के हितों के लिए कार्य करती है और जनता के लिए ही काम करती है। लोगों को मालूम है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की तरह स्कूल, स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं लोगों को प्रदान कर राहत पहुंचा रही है। गौरव शर्मा ने लोगों से आग्रह किया है कि वे भारी संख्या मे अरविन्द केजरीवाल के विचार और नीतियां सुनकर आम आदमी पार्टी को इस विधानसभा चुनाव में अपना आशीर्वाद दें।   

हिमाचल भाजपा के पूर्व अध्‍यक्ष खीमी राम शर्मा कांग्रेस में शामिल, बोले अगली सरकार कांग्रेस की

झटका : हिमाचल भाजपा के पूर्व अध्‍यक्ष खीमी राम शर्मा कांग्रेस में शामिल, बोले अगली सरकार कांग्रेस की

कै. संजय पराशर ने जसवां परागपुर से चुनाव लड़ने की इच्‍छा जाहिर की, बिक्रम ठाकुर के लिए बनेंगे चुनौती

चुनावी ताल : कै. संजय पराशर ने जसवां परागपुर से चुनाव लड़ने की इच्‍छा जाहिर की, बिक्रम ठाकुर के लिए बनेंगे चुनौती

नगरोटा बगवां के भाजपा नेता मंगल चौधरी ने समर्थकों समेत थामा आम आदमी पार्टी का दामन

झटका : नगरोटा बगवां के भाजपा नेता मंगल चौधरी ने समर्थकों समेत थामा आम आदमी पार्टी का दामन

स्‍कूलों की हालत पर आप का हमला, 500 से ज्यादा स्कूलों में लटके ताले: गौरव

नड्डा से पूछे सवाल : स्‍कूलों की हालत पर आप का हमला, 500 से ज्यादा स्कूलों में लटके ताले: गौरव

जयराम ने नकल मारी मगर अकल से नहीं, गुजरात-हिमाचल में समय से पहले चुनाव: केजरीवाल

चंबी मैदान में जनसैलाब : जयराम ने नकल मारी मगर अकल से नहीं, गुजरात-हिमाचल में समय से पहले चुनाव: केजरीवाल

तीसरा विकल्‍प है आप, कांगड़ा रैली में जाएंगे कुटलैहड़ के 3 हजार कार्यकर्ता

गौरव शर्मा बोले : तीसरा विकल्‍प है आप, कांगड़ा रैली में जाएंगे कुटलैहड़ के 3 हजार कार्यकर्ता

बीजेपी एसटी मोर्चो के पंकज पंकू, पत्रकार पंकज पंडित, ऊना कांग्रेस के राजीव गौतम आप में शामिल

होड़ : बीजेपी एसटी मोर्चो के पंकज पंकू, पत्रकार पंकज पंडित, ऊना कांग्रेस के राजीव गौतम आप में शामिल

दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम सिसोदिया का खुलासा, जयराम को हटा कर अनुराग को सीएम बनाएगी बीजेपी

प्रेस कान्‍फ्रेंस : दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम सिसोदिया का खुलासा, जयराम को हटा कर अनुराग को सीएम बनाएगी बीजेपी

VIDEO POST

View All Videos
X