Tuesday, May 07, 2024
BREAKING
बिलासपुर के विशाल ठाकुर ने उत्‍तराखंड न्‍यायिक सेवा परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्‍थान हिमाचल प्रदेश की सम्पदा को लूटने नहीं दूगाः सीएम स्‍कूल जा रहे लेक्‍चरर की मौत, स्‍कॉर्पियो ने मारी बाइक को टक्‍कर शिक्षा ऐसी हो जो छात्रों को आत्मनिर्भर बनाए और चरित्र व व्यक्तित्व निर्माण करे: राष्‍ट्रपति बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार: मुख्यमंत्री धूमल चुनाव न हारते तो कभी सीएम न बनते जयरामः कांग्रेस मुख्यमंत्री बोल चुके बहुत झूठ, तथ्य रखें सामने: जयराम ठाकुर आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन: सीएम राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत
 

तीसरा विकल्‍प है आप, कांगड़ा रैली में जाएंगे कुटलैहड़ के 3 हजार कार्यकर्ता

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, April 22, 2022 16:20 PM IST
तीसरा विकल्‍प है आप, कांगड़ा रैली में जाएंगे कुटलैहड़ के 3 हजार कार्यकर्ता

कुटलैहड़(ऊना), 20 अप्रैल। आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रवक्‍ता गौरव शर्मा ने कहा कि 23 अप्रैल को कांगड़ा के चंबी ग्राउंड में होने वाली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की विशाल जनसभा के लिए प्रदेशवासियों में काफी उत्साह है। रैली में भारी संख्या में लोगों को जुटाने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों से बढ़चढ़कर आने का निमंत्रण दिया जा रहा है। इसी कड़ी मे बुधवार को ऊना के कुटलैहड़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कांगड़ा रैली के लिए 3 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को रैली में लाने की रणनीति तैयार की गई। रैली को लेकर पार्टी प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा सभी कार्यकर्ताओं को बढ़चढ़कर और उत्साह के साथ जनता को जुटाने का आग्रह किया गया है।

 

इस मौके पर गौरव शर्मा ने कहा कि आज भाजपा के भीतर आम आदमी पार्टी का खौफ देखने को मिल रहा है। हर गली मुहल्ले में भाजपा के नेता आम आदमी की चर्चा कर रहे हैं। आज बीजेपी भले आप की आहट को नकारे लेकिन उनमें जो खौफ दिखाई दे रहा है वह सच्‍चाई खुद जाहिर कर रहा है। गौरव शर्मा ने कहा कि हिमाचल में पूर्व में हुए चुनावों में क्षेत्रीय दलों को जनता का समर्थन मिलता रहा है। चाहे कोई भी क्षेत्रीय दल हो उसे मत प्रतिशत मिला है। हिमाचल में अगर भाजपा का ग्राफ बढ़ा है तो वह पंडित सुख राम जी की देन है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी है न की क्षेत्रीय दल। दिल्ली जैसे राज्य में जहां केंद्र में भाजपा दो बार सत्‍ता में आ चुकी है, मगर यहां आम आदमी पार्टी ने तीसरी बार सरकार बनाई है। आप की नीतियां दर्शाती हैं कि दिल्ली मॉडल पर जनता हर बार मुहर लगाती आ रही है। उन्हें पता है कि अरविन्द केजरीवाल दिल्ली को ऊंचाई के शिखर पर ले जा रहे हैं।

 

उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि हिमाचल में आजतक दोनों पार्टियों ने अपनी पांच पांच साल की बारी लगी थी कि पांच साल कौन राज करेगा और पांच साल कौन लेकिन अब प्रदेश मे तीसरा विकल्प आ चुका है। यह विकल्‍प आम आदमी पार्टी है जो प्रदेश की जनता को आने वाले दिनों में दिल्ली और पंजाब की तरह मूलभूत सुविधाएं देगी। प्रदेश की जनता आज हताश और निराश है जो  तीसरे विकल्प आम आदमी पार्टी को प्यार और प्रेम दे रही है। उन्होंने कहा कि मंडी रैली की सफलता के बाद अब प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में आम आदमी पार्टी की विशाल रैली होने वाली है जहां कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना और प्रदेशभर के अन्य जिलों के लोग अरविन्द केजरीवाल की नीतियों को सुनने और स्नेह देने के लिए भारी संख्या में पहुंचेंगे।

 

 

उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में आज पानी की भारी समस्या है। इसका कोई हल नहीं निकल पाया है। 4 साल पहले ऊना में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का उद्घाटन किया था जिसमें एक भी पत्थर नहीं लग पाया। फतेहपुर की जनता आज सरकार से परेशान हो चुकी है। सीमेंट कंपनी के साथ सरकार की मिलीभगत है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।

 

बैठक में पार्टी के कुटलैहड़ प्रधान राजन शर्मा, देव कुमार चड्डा, महिला विंग की प्रधान रुचि सैनी, गुरविंदर सिंह, मीनाक्षी, मोहन सिंह, विशाल राणा, संजीव खता, विवेक जोशी, अमर चंद, हर्षदीप, जगदीश चंद, सुरजीत सिंह, नरेश कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिमाचल भाजपा के पूर्व अध्‍यक्ष खीमी राम शर्मा कांग्रेस में शामिल, बोले अगली सरकार कांग्रेस की

झटका : हिमाचल भाजपा के पूर्व अध्‍यक्ष खीमी राम शर्मा कांग्रेस में शामिल, बोले अगली सरकार कांग्रेस की

कै. संजय पराशर ने जसवां परागपुर से चुनाव लड़ने की इच्‍छा जाहिर की, बिक्रम ठाकुर के लिए बनेंगे चुनौती

चुनावी ताल : कै. संजय पराशर ने जसवां परागपुर से चुनाव लड़ने की इच्‍छा जाहिर की, बिक्रम ठाकुर के लिए बनेंगे चुनौती

नगरोटा बगवां के भाजपा नेता मंगल चौधरी ने समर्थकों समेत थामा आम आदमी पार्टी का दामन

झटका : नगरोटा बगवां के भाजपा नेता मंगल चौधरी ने समर्थकों समेत थामा आम आदमी पार्टी का दामन

स्‍कूलों की हालत पर आप का हमला, 500 से ज्यादा स्कूलों में लटके ताले: गौरव

नड्डा से पूछे सवाल : स्‍कूलों की हालत पर आप का हमला, 500 से ज्यादा स्कूलों में लटके ताले: गौरव

जयराम ने नकल मारी मगर अकल से नहीं, गुजरात-हिमाचल में समय से पहले चुनाव: केजरीवाल

चंबी मैदान में जनसैलाब : जयराम ने नकल मारी मगर अकल से नहीं, गुजरात-हिमाचल में समय से पहले चुनाव: केजरीवाल

कांगड़ा में केजरीवाल की जनसभा के डर से भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुलाया: गौरव शर्मा

राजनीति : कांगड़ा में केजरीवाल की जनसभा के डर से भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुलाया: गौरव शर्मा

बीजेपी एसटी मोर्चो के पंकज पंकू, पत्रकार पंकज पंडित, ऊना कांग्रेस के राजीव गौतम आप में शामिल

होड़ : बीजेपी एसटी मोर्चो के पंकज पंकू, पत्रकार पंकज पंडित, ऊना कांग्रेस के राजीव गौतम आप में शामिल

दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम सिसोदिया का खुलासा, जयराम को हटा कर अनुराग को सीएम बनाएगी बीजेपी

प्रेस कान्‍फ्रेंस : दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम सिसोदिया का खुलासा, जयराम को हटा कर अनुराग को सीएम बनाएगी बीजेपी

VIDEO POST

View All Videos
X