Tuesday, May 07, 2024
BREAKING
बिलासपुर के विशाल ठाकुर ने उत्‍तराखंड न्‍यायिक सेवा परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्‍थान हिमाचल प्रदेश की सम्पदा को लूटने नहीं दूगाः सीएम स्‍कूल जा रहे लेक्‍चरर की मौत, स्‍कॉर्पियो ने मारी बाइक को टक्‍कर शिक्षा ऐसी हो जो छात्रों को आत्मनिर्भर बनाए और चरित्र व व्यक्तित्व निर्माण करे: राष्‍ट्रपति बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार: मुख्यमंत्री धूमल चुनाव न हारते तो कभी सीएम न बनते जयरामः कांग्रेस मुख्यमंत्री बोल चुके बहुत झूठ, तथ्य रखें सामने: जयराम ठाकुर आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन: सीएम राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत
 

दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम सिसोदिया का खुलासा, जयराम को हटा कर अनुराग को सीएम बनाएगी बीजेपी

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, April 07, 2022 18:44 PM IST
दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम सिसोदिया का खुलासा, जयराम को हटा कर अनुराग को सीएम बनाएगी बीजेपी

नई दिल्‍ली/शिमला, 07 अप्रैल। आम आदमी पार्टी ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के रोडशो के बाद हिमाचल में जड़ें जमाने के लिए प्रचार और माइंडगेम तेज कर दी है। इसी कड़ी में आज दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक प्रेस कान्‍फेंस करके कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार पहाड़ी राज्य के लोगों की सेवा करने में विफल रही है। साथ ही उन्‍होंने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि भाजपा अगले विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में पेश करने की योजना बना रही है। सिसोदिया ने दिल्ली में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक नया चेहरा लाने की योजना बना रही है, क्योंकि हिमाचल के वर्तमान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर विफल रहे हैं।

 

डिप्‍टी सीएम ने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से उन्‍हें पता चला है कि भाजपा को हिमाचल में केजरीवाल जी की लोकप्रियता से इतना खतरा है कि उन्होंने अब पिछले साढ़े चार साल से राज्य में सत्ता में रही सरकार का चेहरा बदलने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर एक बेहद नाकाम मुख्यमंत्री सबित हुए हैं और उन्होंने लोगों के लिए वहां कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल की विफलता को छिपाने के लिए, भाजपा जय राम ठाकुर को हटाना चाहती है और अनुराग ठाकुर को सीएम उम्मीदवार के रूप में प्रोजैक्‍ट करना चाहती है।

 

सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल का शासन मॉडल अब पूरे देश में लोगों के लिए आशा की किरण बन रहा है। शासन का यह मॉडल नागरिकों के लिए नई उम्मीद बन रहा है। इससे भारतीय जनता पार्टी के अंदर बहुत डर पैदा हो रहा है। दिल्ली और पंजाब में केजरीवाल के शासन मॉडल की सफलता का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जहां भी चुनाव हो रहे हैं, वहां आम आदमी पार्टी को मौका देने की भावना है, जैसे दिल्ली और पंजाब के लोगों ने आप को मौका दिया। हाल ही में केजरीवाल जी एक रैली के लिए गुजरात गए थे और वहां की जनता से भी उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मंडी में रोड शो के साथ अपने 'मिशन हिमाचल' की शुरुआत की।

 

सिसोदिया ने कहा,‘मैं भाजपा को यह कहना चाहता हूं कि आप चाहे ये चेहरे बदल लो, साढ़े चार साल आपने जो हिमाचल की जनता को धोखा दिया है, जो साढ़े चार साल आपने हिमाचल की जनता की उम्मीदों को तोड़ा है, आपको उनकी याद नहीं आई। अब आपको जनता याद नहीं करने वाली है। अब जनता के बीच केजरीवाल जी पहुंच चुके हैं’।

हिमाचल भाजपा के पूर्व अध्‍यक्ष खीमी राम शर्मा कांग्रेस में शामिल, बोले अगली सरकार कांग्रेस की

झटका : हिमाचल भाजपा के पूर्व अध्‍यक्ष खीमी राम शर्मा कांग्रेस में शामिल, बोले अगली सरकार कांग्रेस की

कै. संजय पराशर ने जसवां परागपुर से चुनाव लड़ने की इच्‍छा जाहिर की, बिक्रम ठाकुर के लिए बनेंगे चुनौती

चुनावी ताल : कै. संजय पराशर ने जसवां परागपुर से चुनाव लड़ने की इच्‍छा जाहिर की, बिक्रम ठाकुर के लिए बनेंगे चुनौती

नगरोटा बगवां के भाजपा नेता मंगल चौधरी ने समर्थकों समेत थामा आम आदमी पार्टी का दामन

झटका : नगरोटा बगवां के भाजपा नेता मंगल चौधरी ने समर्थकों समेत थामा आम आदमी पार्टी का दामन

स्‍कूलों की हालत पर आप का हमला, 500 से ज्यादा स्कूलों में लटके ताले: गौरव

नड्डा से पूछे सवाल : स्‍कूलों की हालत पर आप का हमला, 500 से ज्यादा स्कूलों में लटके ताले: गौरव

जयराम ने नकल मारी मगर अकल से नहीं, गुजरात-हिमाचल में समय से पहले चुनाव: केजरीवाल

चंबी मैदान में जनसैलाब : जयराम ने नकल मारी मगर अकल से नहीं, गुजरात-हिमाचल में समय से पहले चुनाव: केजरीवाल

तीसरा विकल्‍प है आप, कांगड़ा रैली में जाएंगे कुटलैहड़ के 3 हजार कार्यकर्ता

गौरव शर्मा बोले : तीसरा विकल्‍प है आप, कांगड़ा रैली में जाएंगे कुटलैहड़ के 3 हजार कार्यकर्ता

कांगड़ा में केजरीवाल की जनसभा के डर से भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुलाया: गौरव शर्मा

राजनीति : कांगड़ा में केजरीवाल की जनसभा के डर से भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुलाया: गौरव शर्मा

बीजेपी एसटी मोर्चो के पंकज पंकू, पत्रकार पंकज पंडित, ऊना कांग्रेस के राजीव गौतम आप में शामिल

होड़ : बीजेपी एसटी मोर्चो के पंकज पंकू, पत्रकार पंकज पंडित, ऊना कांग्रेस के राजीव गौतम आप में शामिल

VIDEO POST

View All Videos
X