Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

जी20 डेलीगेट्स ने कांगड़ा पेंटिंग में आजमाए हाथ, चाय के बागानों में चुनी पत्तियां

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, April 20, 2023 18:14 PM IST
जी20 डेलीगेट्स ने कांगड़ा पेंटिंग में आजमाए हाथ, चाय के बागानों में चुनी पत्तियां

धर्मशाला(कांगड़ा), 20 अप्रैल। जी20 प्रतिनिधियों ने गुरुवार को धर्मशाला भ्रमण का आनंद लिया। उन्होंने इस दौरान धर्मशाला के प्राकृतिक नजारों का दीदार किया और यहां के नैसर्गिक सौंदर्य को खूब सराहा। उन्होंने जहां नरघोटा में चाय बागानों में चाय की पत्तियां चुनने का अनुभव लिया वहीं कांगडा कला संग्रहालय में लाईव कांगड़ा पेंटिंग में हाथ आजमाए।


इस दौरान मेहमानों ने मान टी फैक्टरी में चाय की प्रोसेसिंग जानने के साथ ही चाय के विविध फ्लेवर्स का जायका भी लिया। उसके उपरांत उन्होंने कांगड़ा कला संग्रहालय का भ्रमण किया।

 

कला संग्रहालय में हिमाचली कला-संस्कृति और शिल्प से रूबरू होने के साथ ही डेलीगेट्स ने लाईव कांगड़ा पेंटिंग पर अपना हाथ आजमाते हुए, इसका भी अनुभव लिया।


वहीं इससे पहले गुरुवार सुबह जी20 डेलीगेट्स के लिए होटल रेडिसन ब्लू में आयुष विभाग द्वारा योग सत्र का आयोजन किया गया। प्रातः साढ़े 6 बजे आरंभ करीब पौने घंटे के इस सत्र में डेलीगेट्स को आयुष प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास करवाया गया।

योगाभ्यास करने के बाद प्रतिनिधियों ने धर्मशाला व आसपास के स्थानों में भ्रमण किया। इस दौरान डेलीगेट्स ने नरघोटा में चाय बागानों का दीदार किया। अपने अनुभव साझा करते हुए डेलीगेट्स ने धर्मशाला में अपने प्रवास को यादगार बताया तथा यहां शानदार आवभगत के लिए प्रदेश सरकार तथा प्रशासन का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला की प्राकृतिक सुंदरता, यहां धवल धौलाधार की दिव्यता ने एक अदभुत आध्यात्मिक एहसास कराया है। यहां के शांत-निर्मल वातावरण ने मन को सुकून और दिलोदिमाग को ताजगी से भर दिया। साथ ही कांगड़ा की, हिमाचल की, समृद्ध कला-संस्कृति को जानने, समझने का सुअवसर मिला, जिससे आंतरिक समृद्धि का अनुभव हुआ। यहां की स्मृतियां शानदार रहीं। उन्होंने प्रदेश सरकार की मेहमान नवाजी के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।

 

सीएम ने नगरोटा-बगवां को 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

उद्धाटन/शिलान्‍यास : सीएम ने नगरोटा-बगवां को 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

सीएम ने 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

कार्यक्रम : सीएम ने 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

विकास : मुख्यमंत्री ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

सीएम ने 89 पौंगडैम विस्थापितों को सौंपे भूमि कागज़ात, आवास के लिए 3 लाख की घोषणा

जनसभा : सीएम ने 89 पौंगडैम विस्थापितों को सौंपे भूमि कागज़ात, आवास के लिए 3 लाख की घोषणा

भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित: गिरीराज सिंह

लोकार्पण : भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित: गिरीराज सिंह

शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सलाम : शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

आईपीएल मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखेगा ड्रोन

समीक्षा बैठक : आईपीएल मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखेगा ड्रोन

सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले जिला कांगड़ा के 5 गुड स्मार्टियन सम्‍मानित

पहल : सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले जिला कांगड़ा के 5 गुड स्मार्टियन सम्‍मानित

VIDEO POST

View All Videos
X