Wednesday, November 25, 2026
BREAKING
• 40 वर्ष पूरे होने के बाद हिमाचल को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी • देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल • धर्मशाला में हाईकोर्ट की बेंच से लोगों को मिलेगी राहत: सुनील शर्मा बिट्टू • हमीरपुर में 10 पदों के लिए साक्षात्कार 27 को • हिमाचल को पहली बार मिला ताले वाला मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर एचआरटीसी के लिए इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ाएगी सरकार: सीएम • 95 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 27 नवंबर को • सुक्‍खू सरकार के दावे हवा-हवाई, 8 माह में 43.4% बढ़ा राजकोषीय घाटा: जयराम ठाकुर • विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम • अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से हिमालयी चुनौतियों का समाधान करें विश्‍वविद्यालय: राज्यपाल
 

हिमाचल को पहली बार मिला ताले वाला मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, November 25, 2026 17:53 PM IST
हिमाचल को पहली बार मिला ताले वाला मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

अर्की(सोलन), 25 नवंबर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोलन जिले के अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोटली में आयोजित 'पंचायती राज एवं नगर निकाय जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह' के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन में जयराम ठाकुर ने संस्थानों को बंद करने, पुरानी पेंशन योजना के बजाय वृद्धावस्था पेंशन के फैसलों और चुनावी गारंटियों के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और सांसद सुरेश कश्यप सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

समारोह को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि आजाद भारत के इतिहास में और हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व में आने के बाद पहली बार राज्य को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जिसे जनता 'ताले वाला मुख्यमंत्री' कह रही है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने सत्ता में आते ही विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के बजाय पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों पर ताले लगाने का काम शुरू कर दिया। प्रदेश भर में लगभग ढाई हजार ऐसे संस्थानों को बंद कर दिया गया, जिन्हें पिछली सरकार ने जनहित में शुरू किया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो सरकार जनता की सेवा और काम करने के लिए चुनी गई हो, यदि उसका पहला ही फैसला संस्थानों पर ताला लगाने से शुरू हो, तो उसे 'ताले वाली सरकार' और 'ताले वाला मुख्यमंत्री' ही कहा जाएगा।

 

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को अपना घर जैसा मानते हैं और प्रदेश में हो रहा सारा विकास केवल केंद्र सरकार के पैसों से ही संभव हो रहा है, लेकिन राज्य सरकार इसका धन्यवाद तक नहीं करती। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 'योद्धा' वाले पोस्टरों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल झूठ बोलने के योद्धा हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस की हार और भाजपा की जीत का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा, तथा 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

 

नेता प्रतिपक्ष ने वर्तमान कांग्रेस सरकार और अपने मुख्यमंत्रित्व काल की पहली कैबिनेट बैठक के फैसलों की तुलना करते हुए राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब मंत्रिमंडल का विस्तार भी नहीं हुआ था और केवल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ही शपथ ली थी। ठाकुर ने चुटकी लेते हुए कहा कि पहली कैबिनेट की बैठक में 'बड़े भाई और छोटे भाई' के रूप में केवल दो ही लोग बैठे थे और उन्होंने पहला फैसला यह लिया कि भाजपा सरकार के अंतिम एक साल के कार्यों की समीक्षा की जाएगी और छह महीने में खोले गए संस्थानों को बंद कर दिया जाएगा।

 

इसके विपरीत अपने कार्यकाल का उदाहरण देते हुए जयराम ठाकुर ने बताया कि जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और सचिवालय जा रहे थे, तब अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी थी कि पहली कैबिनेट बैठक बिना किसी तय एजेंडे के होती है और मुख्यमंत्री जनहित में कोई भी बड़ा निर्णय ले सकते हैं। ठाकुर ने कहा कि उन्होंने अपनी पहली कैबिनेट में सबसे पहले प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करने का प्रस्ताव पारित किया और उसके तुरंत बाद बुजुर्गों के सम्मान में वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि इसे पहले चरण में तुरंत 70 वर्ष किया गया और अगले वित्तीय वर्ष में 60 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को पेंशन के दायरे में लाया गया।

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयानों पर पलटवार करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता अब सरकार को विदाई देने का संदेश दे चुकी है। मुख्यमंत्री अक्सर यह कहते हैं कि वे लंबे समय के लिए आते हैं और जहां भी रहते हैं, लंबे समय तक टिकते हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ठाकुर ने कहा, "हमने कहा कि आप लंबे समय तक रहें, भगवान करे आपकी उम्र लंबी हो, लेकिन आपकी सरकार की उम्र लंबी नहीं हो सकती, इस बात को मैं दावे के साथ कह सकता हूं।"

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि जब विपक्ष के नेता मुख्यमंत्री सुक्खू को सम्मानपूर्वक 'महाराज जी' कहकर संबोधित करते हैं, तो उन्हें इस पर काफी परेशानी होती है और वे कहते हैं कि उन्हें महाराज न बोला जाए। ठाकुर ने कहा कि 'महाराज' शब्द तो किसी के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए उपयोग किया जाता है, जबकि कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के शासनकाल में उनका नाम बदल-बदल कर न जाने क्या-क्या नारे लगाए थे। आज हिमाचल प्रदेश का हर वर्ग कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, खोखले वादों और अधूरी गारंटियों से त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, जिनकी सच्चाई अब पूरी तरह से सबके सामने आ चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रदेश की जागरूक जनता अब किसी भी झूठी गारंटी के बहकावे में नहीं आने वाली है और लोगों ने इस सरकार को सत्ता से हटाकर प्रदेश में फिर से बदलाव लाने का मन बना लिया है।

40 वर्ष पूरे होने के बाद हिमाचल को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी

ऊर्जा नीति : 40 वर्ष पूरे होने के बाद हिमाचल को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी

देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल

पूजा-अर्चना : देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल

धर्मशाला में हाईकोर्ट की बेंच से लोगों को मिलेगी राहत: सुनील शर्मा बिट्टू

सेमिनार : धर्मशाला में हाईकोर्ट की बेंच से लोगों को मिलेगी राहत: सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर में 10 पदों के लिए साक्षात्कार 27 को

रोजगार : हमीरपुर में 10 पदों के लिए साक्षात्कार 27 को

पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर एचआरटीसी के लिए इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ाएगी सरकार: सीएम

शुभारंभ : पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर एचआरटीसी के लिए इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ाएगी सरकार: सीएम

95 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 27 नवंबर को

रोजगार : 95 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 27 नवंबर को

सुक्‍खू सरकार के दावे हवा-हवाई, 8 माह में 43.4% बढ़ा राजकोषीय घाटा: जयराम ठाकुर

आर्थिक बदहाली : सुक्‍खू सरकार के दावे हवा-हवाई, 8 माह में 43.4% बढ़ा राजकोषीय घाटा: जयराम ठाकुर

विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

दीक्षांत समारोह : विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से महत्वपूर्ण आधारः सीएम

X