Saturday, April 27, 2024
BREAKING
बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री
 

आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, March 06, 2024 20:26 PM IST
आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

नगरोटा बगवां (कांगड़ा), 06 मार्च। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है। इसके लिए नीतियों-कानूनों में आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने यह बात आज कांगड़ा जिले के देहरा और नगरोटा बगवां में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार युवा हितैषी सरकार है और उनके लिए सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां की जा रही हैं। जलशक्ति विभाग में करीब 10 हजार युवाओं को नौकरी देने के साथ ही शिक्षा विभाग में 6500, पुलिस विभाग में 1231, वन विभाग में 2061 तथा खनन विभाग में करीब 100 भर्तियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र में नौकरियां देने के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित बनाया जाए।


देहरा के बगलामुखी में जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि 350 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाला वन्य प्राणी उद्यान कांगड़ा जिला समेत पूरे प्रदेश में पर्यटन विकास को नई गति तथा आर्थिक मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में सत्ता सुख के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं तथा सरकार पूर्व सरकार की भ्रष्ट नीतियों पर लगाम लगाई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश की आर्थिकी को पुनः पटरी पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नगरोटा बगवां में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि का फॉर्म जारी करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार 18 साल से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह सम्मान राशि देगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि बागी विधायकों की मदद से भाजपा के आलोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने वाली भाजपा को जनता सबक सिखाएगी। लोगों ने कांग्रेस सरकार को पांच साल के लिए सेवा का मौका दिया है और वे पूरी मजबूती से जन सेवा तथा विकास करके वर्ष 2027 में एक बार फिर जनता की अदालत में आएंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के निशान पर जीते 6 विधायकों ने पार्टी से दगाबाजी की है और इन विधायकों को उनसे व्यक्तिगत विरोध हो सकता था, लेकिन पार्टी से विरोध नहीं होना चाहिए था। ये विधायक बजट सत्र के दौरान हैलीकॉप्टर से उड़े और तब से पंचकूला में आराम फरमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के खिलाफ जाने वालों में से एक विधायक ऐसे भी हैं जिन्हे पार्टी ने पूर्व में मंत्री भी बनाया था। उन्हीं के पिता पूर्व में मंत्री और पार्टी के अध्यक्ष भी रह चुके हैंे। उन्होंने कहा कि सभी को मंत्रिमण्डल में जगह देना संभव नहीं है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि वे दो दशक से विधायक हैं और अब जनता के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री के रूप में सेवा का मौका मिला है। मुख्यमंत्री ने नगरोटा बगवां में स्टार्टअप इंक्यूबेशन सेंटर खोलने, बहुउद्देशीय मॉडल खेल परिसर बनाने, एकीकृत नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने नगरोटा बगवां तथा आसपास के क्षेत्र के लिए मल निकासी योजना की घोषणा की तथा 80 मीटर स्पैन के बड़ोह बाथू पुल के निर्माण को भी स्वीकृति दी। उन्होंने नगरोटा बगवां के चंगर क्षेत्र में 68 करोड़ रुपये की सिंचाई योजना, नगरोटा बगवां में मॉडल पुलिस स्टेशन व चामुंडा से वृंदावन के लिए एचआरटीसी की एसी बस चलाने की घोषणा भी की।


मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास में पूर्व मंत्री जी.एस.बाली के योगदान को स्मरण किया तथा नगरोटा के विकास के लिए आर.एस.बाली की प्रतिबद्धता की सराहना की। इस अवसर पर पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं नगरोटा बगवां के विधायक आर.एस. बाली ने विकास परियोजनाओं की सौगत के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनके मजबूत नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज की अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने अपनी निधि से नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के 514 पंजीकृत महिला मंडलों को 11-11 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की। उन्होंने मुख्यमंत्री के हाथों सांकेतिक तौर पर पांच महिला मंडलों को धनराशि के चेक भेंट किए।


इस अवसर पर कांग्रेस नेता डॉ. राजेश शर्मा तथा नरदेव कंवर ने देहरा को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, आशीष बुटेल तथा किशोरी लाल, विधायक संजय रतन, मलेंद्र राजन, केवल सिंह पठानिया, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, हि.प्र. कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय चौहान, औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक अजय महाजन तथा सुरेंद्र काकू, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू

दुआ सलाम : कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू

सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री

आश्‍वासन : सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री

बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

बयान : बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

संबोधन : सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं की सौगात

विकासकार्य : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं की सौगात

जाइका की कार्यशाला में नूरपुर में पढ़ाया पंचसूत्रों का मंत्र

टिप्स दिए : जाइका की कार्यशाला में नूरपुर में पढ़ाया पंचसूत्रों का मंत्र

हिमाचल में 13,168 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर चल रहा काम: राज्‍यपाल

रेलवे उन्नयन : हिमाचल में 13,168 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर चल रहा काम: राज्‍यपाल

VIDEO POST

View All Videos
X