Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

दुबई में ड्राईवर बनना है तो 27 को पालकवाह में दें साक्षात्कार, वेतन 2250 दिरहम

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, October 21, 2025 18:32 PM IST
दुबई में ड्राईवर बनना है तो 27 को पालकवाह में दें साक्षात्कार, वेतन 2250 दिरहम

हमीरपुर, 21 अक्तूबर। युवाओं को विदेशों में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के माध्यम से किए गए विशेष प्रावधान के तहत मैसर्स जालंधर कौशल विकास निगम 27 अक्तूबर को सुबह 9 बजे जिला ऊना की तहसील हरोली के गांव पालकवाह के कौशल विकास केंद्र में साक्षात्कार लेगी।  जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि ये साक्षात्कार दुबई के जेबी अलीपोर्ट में आईटीवी ट्रेलर ड्राईवर के पदों हेतु लिए जाएंगे।

आवेदक के पास पासपोर्ट और भारी मोटर वाहन का ड्राईविंग लाइसेंस होना चाहिए। वह कम से कम दसवीं पास हो और उसे अंग्रेजी का ज्ञान हो। आयु 24 से 41 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसके शरीर पर किसी भी प्रकार का टैटू नहीं होना चाहिए।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को 2250 दिरहम (लगभग 52000 रुपये) मासिक वेतन के अलावा 900, 300 और 1050 दिरहम के आवास, भोजन और ओवर टाइम भत्ता इत्यादि भत्ते दिए जाएंगे।
 

चयन होने पर उम्मीदवारों को विदेश मंत्रालय के नियमों के अनुसार 30 हजार रुपये का शुल्क एवं जीएसटी का भुगतान करना होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि पात्र उम्मीदवार गूगल फार्म forms.gle/LgKjAcSDFsqBAb927 भरकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। 

 

VIDEO POST

View All Videos
X