Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

रेलवे गेटमैन के लिए भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती 8 को, 33 हजार तक है वेतन

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, February 06, 2023 17:39 PM IST
रेलवे गेटमैन के लिए भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती 8 को, 33 हजार तक है वेतन

हमीरपुर, 06 फरवरी। भारतीय रेलवे के अहमदाबाद, भावनगर और राजकोट डिवीजन में चैकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से गेटमैन के 500 पदों पर थल सेना के दसवीं पास भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती की जा रही है। चैकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इन पदों के लिए 8 फरवरी को हमीरपुर के टाउन हॉल में भर्ती रैली आयोजित करने जा रही है।

इस भर्ती रैली में चयनित होने वाले भूतपूर्व सैनिकों को कुल 29 हजार से लेकर 33,000 रुपये तक मासिक वेतन तथा साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। उनका डयूटी टाइम 12 घंटे रहेगा तथा उन्हें भोजन एवं आवास की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। आवेदक की आयु 54 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

 

जिला सैनिक कल्याण उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने इच्छुक एवं पात्र भूतपूर्व सैनिकों से आग्रह किया है कि वे 8 फरवरी को सुबह 9 बजे पेंशन के दस्तावेजों, पीपीओ, दसवीं कक्षा की अंक तालिका, आधार कार्ड, पैन कार्ड, दस पासपोर्ट साइज फोटो, एसपी द्वारा जारी पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट, प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक शुल्क के रूप में पांच हजार रुपए की राशि के दस्तावेज के साथ टाउन हॉल हमीरपुर में भर्ती रैली में भाग लें। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222334 पर संपर्क किया जा सकता है।

VIDEO POST

View All Videos
X