Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

हिमाचल पुलिस आर्केस्‍ट्रा बैंड ने हुनरबाज- देश की शान शो में दी दमदार परफॉर्मेंस

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, February 06, 2022 23:27 PM IST
हिमाचल पुलिस आर्केस्‍ट्रा बैंड ने हुनरबाज- देश की शान शो में दी दमदार परफॉर्मेंस

शिमला, 06 फरवरी। हिमाचल प्रदेश पुलिस का आर्केस्‍ट्रा बैंड मुंबई पहुंच गया है। यहां प्रदेश के जांबाजों ने कलर्स टेलीविजन पर आ रहे रियेलिटी शो "हुनरबाज- देश की शान" में अपनी परफॉरमेंस देकर पूरे देश को अपने हुनर का मुरीद बना लिया है।

 

हिमाचल पुलिस बैंड की परफॉरमेंस का यह एपिसोड रविवार 6 फरवरी को रात 10:30 बजे कलर्स टीवी  पर प्रसारित किया गया। इस दौरान हिमाचल पुलिस के बैंड के सदस्‍यों ने अचानक सेट पर पहुंच कर सबको चौंका दिया और जजों सहित सेट पर मौजूद दर्शकों को बिना मास्‍क पहने बैठने के लिए क्‍लास लगाई। एक बार तो शो के जज और जनता चौंक गई, लेकिन बाद में जब बैंड की टीम ने अपना परिचय एक परफॉरमर के तौर पर करवाया तो सबकि जान में जान आई।

  

इस दौरान हिमाचल पुलिस की टीम ने वंदे मातरम पर शानदार प्रस्‍तुति दे कर सबका दिल जीत लिया और इस शोक में पहली बार किसी टीम ने 100 में से 100 अंक हासिल किए। इस पर शो के जजों करण जौहर, परिणीति चौपड़ा और मिथुन चक्रवर्ती ने इस प्रस्‍तुति पर स्‍टैंडिंग ऑवेशन दिया।

  

इस शो की होस्ट कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने भी खूब मस्‍ती की और पुलिस टीम से एक के बाद एक मजाकिया सवाल पूछे। इस कार्यक्रम में हुनरबाजों की तलाश की जा रही है, जिसमें पुलिस की टीम ने पहुंच कर सबको हैरान कर दिया है और दौड़ में सबसे आगे पहुंच गई है। बता दें कि इससे पहले हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें होस्ट भारती सिंह और उनके पति हर्ष बैंड में शामिल जवानों का इंटरव्यू ले रहे थे।

  

इस दौरान हिमाचल पुलिस के जवानों ने "नीरू चली घूमदी" नाटी गाकर सबका मनोरंजन भी किया था। इस दौरान पुलिस बैड ने यह भी खुलासा किया कि यह देश का पहला पुलिस बैंड है, जिसे प्रदेश सरकार ने हर जगह परफॉरमेंस करने के लिए विशेष तौर पर व्‍यवस्‍था की है।

 

उन्‍होंने हिमाचल प्रदेश के पुलिस मुखिया डीजीपी संजय कुंडू के प्रयासों की भी सराहना की, जिसके चलते आज यह टीम देश अपने हुनर के चलते पुलिस की नई छवि पेश कर रही है। इस टीम ने अंत में सभी जजों और होस्‍ट को हिमाचली टोपी भी भेंट की।     

 

 

वरुण धवन ने अमेरिकन मॉडल जीजी को गोद में उठाया और किया किस, हुए ट्रोल

बालीबुड : वरुण धवन ने अमेरिकन मॉडल जीजी को गोद में उठाया और किया किस, हुए ट्रोल

शर्लिन विवादः लंबी पूछताछ के बाद थाने से बाहर निकलीं राखी सावंत

bollywood : शर्लिन विवादः लंबी पूछताछ के बाद थाने से बाहर निकलीं राखी सावंत

चिरंजीवी और नयनतारा की फिल्‍म गॉड फादर का फर्स्‍ट लुक जारी

रिलीज : चिरंजीवी और नयनतारा की फिल्‍म गॉड फादर का फर्स्‍ट लुक जारी

अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला शुरू, 86 फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग

आगाज : अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला शुरू, 86 फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग

अभिनेत्री यामी गौतम ने पति व मां संग किए शक्‍तिपीठों के दर्शन

श्रद्धा : अभिनेत्री यामी गौतम ने पति व मां संग किए शक्‍तिपीठों के दर्शन

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्‍शन हाउस ने दबाया श्रमिकों का मेहनताना

यूनियन ने चेताया : फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्‍शन हाउस ने दबाया श्रमिकों का मेहनताना

ईडी ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज़ की 7 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

महंगे तोहफे पड़े भारी : ईडी ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज़ की 7 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

कंगना रनौत ने शुरू की इमरजेंसी की तैयारी, इंदिरा गांधी के किरदार में दिखेंगी

राजनीतिक ड्रामा : कंगना रनौत ने शुरू की इमरजेंसी की तैयारी, इंदिरा गांधी के किरदार में दिखेंगी

VIDEO POST

View All Videos
X