Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

हिमाचल के ऑर्केस्‍ट्रा बैंड की परफॉरमेंस से प्रभावित हुए रोहित शेट्टी, फिल्‍म में देंगे मौका

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, February 17, 2022 16:55 PM IST
हिमाचल के ऑर्केस्‍ट्रा बैंड की परफॉरमेंस से प्रभावित हुए रोहित शेट्टी, फिल्‍म में देंगे मौका

मुंबई/शिमला,17 फरवरी। कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो ‘हुनरबाज़-देश की शान’ में हिमाचल प्रदेश पुलिस के ऑर्केस्‍ट्रा बैंड ‘हार्मनी ऑफ द पाइन्‍स’  ने बॉलीबुड के मशहुर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी का भी दिल जीत लिया है। रोहित शेट्टी इस शो में बेहतरीन 12 प्रतियोगियों को चुनने के लिए इस शो के जजेज़ मिथुन चक्रबर्ती, करण जौहर और परिणीति चोपड़ा की मदद करने के पहुंचे थे। हिमाचल पुलिस बैंड की इस पफॉरमेंस का प्रसारण अगले एपिसोड में किया जाएगा।

 

रोहित शेट्टी को हिमाचल पुलिस के ऑर्केस्‍ट्रा बैंड की परफॉरमेंस इतनी ज्‍यादा पसंद आई कि उन्‍होंने इस बैंड को अपनी एक फिल्‍म में शामिल करने का वादा भी कर दिया है। हिमाचल पुलिस के ऑर्केस्‍ट्रा बैंड ने ‘संदेशे आते हैं’ गीत पर कमाल की परफॉर्मेंस देते हुए एक बार फिर से सभी को प्रभावित किया और इसके लिए स्‍टैंडिंग ओवेशन भी हासिल किया। पिछली बार की परफॉरमेंस में सौ फीसदी अंकों के साथ अगले दौर में पहुंची हिमाचल पुलिस की टीम ने इस बार अपना शानदार सफर जारी रखा है।

 

करण जौहर और मिथुन चक्रबर्ती ने उनकी जमकर तारीफ की, वहीं परिणीति चोपड़ा ने कहा कि यह उनके लिए दिन का सबसे पसंदीदा ऐक्‍ट था। इनसे बढ़ कर रोहित शेट्टी ने तारीफों के पुल ही बांध दिए और कहा कि इस बैंड का परफॉर्मेंस देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए। उन्‍होंने इस ऐक्‍ट को राउंड का सबसे अच्‍छा ऐक्‍ट बताया। इसके बाद बैंड ने युवाओं को पुलिस फोर्स में आने के लिए प्रेरित करने के रोहित के सम्‍मान में एक खास धुन भी बजाई।

इसके बाद रोहित ने वादा किया कि वह हिमाचल प्रदेश पुलिस के ऑर्केस्ट्रा बैंड को अपनी फिल्म में मौका देंगे रोहित शेट्टी ने यह वादा फिल्म 'बॉर्डर' के गाने 'संदेसे आते हैं' पर उनके प्रदर्शन को देखने के बाद किया। बता दें कि आने वाले समय में रोहित शेट्टी की कई फिल्में आने वाली हैं, वह जल्द ही 'गोलमाल 5' और अजय देवगन स्टारर 'सिंघम 3' लेकर आने वाले हैं। वहीं हुनरबाज- देश की शान, हर शनिवार-रविवार, रात 9 बजे कलर्स पर आता है। शो में हर हफ्ते कई सेलेब्स गेस्ट आते हैं और कंटेस्टेंट्स और जज के साथ खूब मस्ती भी करते हैं।

वरुण धवन ने अमेरिकन मॉडल जीजी को गोद में उठाया और किया किस, हुए ट्रोल

बालीबुड : वरुण धवन ने अमेरिकन मॉडल जीजी को गोद में उठाया और किया किस, हुए ट्रोल

शर्लिन विवादः लंबी पूछताछ के बाद थाने से बाहर निकलीं राखी सावंत

bollywood : शर्लिन विवादः लंबी पूछताछ के बाद थाने से बाहर निकलीं राखी सावंत

चिरंजीवी और नयनतारा की फिल्‍म गॉड फादर का फर्स्‍ट लुक जारी

रिलीज : चिरंजीवी और नयनतारा की फिल्‍म गॉड फादर का फर्स्‍ट लुक जारी

अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला शुरू, 86 फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग

आगाज : अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला शुरू, 86 फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग

अभिनेत्री यामी गौतम ने पति व मां संग किए शक्‍तिपीठों के दर्शन

श्रद्धा : अभिनेत्री यामी गौतम ने पति व मां संग किए शक्‍तिपीठों के दर्शन

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्‍शन हाउस ने दबाया श्रमिकों का मेहनताना

यूनियन ने चेताया : फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्‍शन हाउस ने दबाया श्रमिकों का मेहनताना

ईडी ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज़ की 7 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

महंगे तोहफे पड़े भारी : ईडी ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज़ की 7 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

कंगना रनौत ने शुरू की इमरजेंसी की तैयारी, इंदिरा गांधी के किरदार में दिखेंगी

राजनीतिक ड्रामा : कंगना रनौत ने शुरू की इमरजेंसी की तैयारी, इंदिरा गांधी के किरदार में दिखेंगी

VIDEO POST

View All Videos
X