Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

हिंदू 5 बच्‍चे पैदा करें, नहीं पाल सकते तो 3 संतों को सौंपे: शंकराचार्य

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, November 04, 2022 19:41 PM IST
हिंदू 5 बच्‍चे पैदा करें, नहीं पाल सकते तो 3 संतों को सौंपे: शंकराचार्य

कांगड़ा,04 नवंबर। जगदगुरु शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्‍वती ने भारत में हिंदुओं की आबादी में कमी और देश विरोधी ताकतों के बढ़ते हमलों पर चिंता जताते हुए हिंदू समाज से परिवार नियोजन का त्‍याग करके पांच बच्‍चे पैदा करने की बात कही है। उन्‍होंने कहा कि अगर हिंदू परिवार दो से अधिक बच्‍चे नहीं पाल सकते तो वे तीन बच्‍चे संत समाज को सौंपें, जो इन्‍हें पढ़ा लिखा कर देश व धर्म की सेवा के लिए समर्पित होने के लिए तैयार करेगा।

 

जगदगुरु ने यह बात शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नगर कांगड़ा के नगर परिषद मैदान में चल रहे शिव-शक्‍ति यज्ञ एवं विशाल संत सम्‍मलेन के समापन अवसर पर कही। उन्‍होंने कहा कि सनातन धर्म कभी अखंड भारत में आने वाले पाकिस्‍तान, अफगानिस्‍तान, इरान, इराक तक फैला हुआ था। आज हालात ऐसे हैं कि हिंदू अपने ही देश के कई राज्‍यों में अल्‍पसंख्‍यक होने लगे हैं। कई राज्‍यों में तो हिंदुओं को पलायन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि धर्म की रक्षा से ही देश की रक्षा होती है और देश की रक्षा से समाज सुरक्षित रहता है।

 

उन्‍होंने मुस्‍लिम पर्सनल लॉ और वक्‍फ बोर्ड को भंग करने की मांग करते हुए कहा कि जब धर्म के नाम पर देश का बटवारा करके पाकिस्‍तान बनाया गया था तो फिर भारत में मुस्‍लिम पर्सनल लॉ और वक्‍फ बोर्ड की क्‍यों बनाया गया। जबकि पाकिस्‍तान में हिंदू पर्सनल लॉ नहीं है और ना हीं वहां मौजूद मंदिरों की रक्षा और हिंदुओं की संपति की रक्षा के लिए कोई कानून नहीं बना। उन्‍होंने सरकार से हिंदूू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्‍त करने की भी मांग की है। साथ ही संत समाज से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आह्वान किया।  

 

जगदगुरु शंकराचार्य (Shankaracharya) ने संत सम्‍मेलन में मौजूद संतों को संबोधित करते हुए भारत को हिंदू राष्‍ट्र घोषित करने की भी मांग की है। उन्‍होंने चीन से देश को मिल रहे खतरे के प्रति भी आगाह किया। साथ ही जम्‍मू-कश्‍मीर के हालत पर चिंता जाहिर की। उन्‍होंने देश के किसान और सैनिकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जहां किसान देश की तरक्‍की के लिए अपना पसीना बहाता है, तो वहीं सैनिक देश की रक्षा के लिए खून बहाते हैं। उन्‍होंने किसानों को प्राकृतिक और रसायनरहीत खेती करने के लिए प्रेरित किया।

 

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी संतों का आशीर्वाद लिया और अपने संबोधन में संतों के देवभूमि में पधानरने पर धन्‍यवाद प्रस्‍तुत किया। उन्‍होंने कहा कि आज के युग में जबकि युवा पीढ़ी अपने धर्म व आदर्शों से विमुख होती जा रही है ऐसे हालात में देश व प्रदेश को संतों के मार्गदर्शन की जरूरत है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज वो सौभाग्‍यशाली हैं कि उन्‍हें भगवान श्री राम के मंदिर के शिलान्‍यास से लेकर निर्माण का काम देखने का सौभाग्‍य प्राप्‍त हो रहा है।

 

दो नंवबर से चल रहे इस यज्ञ व संत सम्‍मेलन में जगतगुरु परमहंस स्‍वामी हरि चैतन्‍य महाराज, महामंडलेश्‍वर स्‍वामी देवेंद्रानंद गिरि और जगदगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्‍वर यज्ञ सम्राट श्रीश्री 1008 हरिओम महाराज सहित देश व प्रदेश से आए संत और ब्राह्मण मौजूद रहे। इस दौरान अग्‍निमंथन, दिव्‍य महाआरती, शक्‍ति महायज्ञ का आयोजन किया गया।  

 

 

सीएम ने नगरोटा-बगवां को 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

उद्धाटन/शिलान्‍यास : सीएम ने नगरोटा-बगवां को 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

सीएम ने 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

कार्यक्रम : सीएम ने 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

विकास : मुख्यमंत्री ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

सीएम ने 89 पौंगडैम विस्थापितों को सौंपे भूमि कागज़ात, आवास के लिए 3 लाख की घोषणा

जनसभा : सीएम ने 89 पौंगडैम विस्थापितों को सौंपे भूमि कागज़ात, आवास के लिए 3 लाख की घोषणा

भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित: गिरीराज सिंह

लोकार्पण : भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित: गिरीराज सिंह

शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सलाम : शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

आईपीएल मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखेगा ड्रोन

समीक्षा बैठक : आईपीएल मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखेगा ड्रोन

सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले जिला कांगड़ा के 5 गुड स्मार्टियन सम्‍मानित

पहल : सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले जिला कांगड़ा के 5 गुड स्मार्टियन सम्‍मानित

VIDEO POST

View All Videos
X