Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

नौकरी चाहिए तो 11 जुलाई को पहुंचे आईटीआई ऊना

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, July 09, 2025 17:56 PM IST
नौकरी चाहिए तो 11 जुलाई को पहुंचे आईटीआई ऊना

ऊना, 9 जुलाई।  आई. टी. आई., ऊना में 11 जुलाई को सुजूकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड में विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।

 

यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य, आई. टी. आई., ऊना ई. अंशुल भरद्वाज ने बताया कि यह साक्षात्कार में मेकैनिक मोटर व्हीकल, मेकैनिक डीजल, मेकैनिक ट्रैक्टर, मेकेनिस्ट, इलैक्ट्रीशियन, फिटर, टयूनर, वेल्डर, पेंटर, वायरमैन, शीट मैटल, सीओई (आटोमोबाईल), टूल एंड डाई मेकर, पीपीओ और मेकैनिक इलैक्ट्रॉनिक्स ट्रेड के लिए होगा, जिसमें 2020 से 2024 के बीच उतीर्ण अभ्यर्थी तथा वर्ष 2025 के अंतिम बैच के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

 

उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी की आयु सीमा 18-25 वर्ष तथा दसवीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत और आईटीआई में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल अधिकारी ई. सतीश कुमार ने बताया कि साक्षात्कार में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 24 हजार 550 मासिक वेतन, 18 हजार 300 रूपये प्रतिमाह प्रशिक्षुता स्टाइपेंड के साथ रियायती भोजन, आवास, वर्दी, पीपीई और सुरक्षा जूते उपलब्ध करवाये जाएंगे।

 

VIDEO POST

View All Videos
X