Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

पत्रकारों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नई पहल, निशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम होगा शुरू

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, November 24, 2022 16:45 PM IST
पत्रकारों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नई पहल, निशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम होगा शुरू
डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला(कांगड़ा), 24 नवंबर। पत्रकारों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कांगड़ा जिला प्रशासन एक नई पहल करते हुए निशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आरंभ करने जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कैंप लगाकर पत्रकारों की निशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान और निदान को लेकर काम किया जाएगा।

 

कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जांच का पहला शिविर 28 नवंबर को जोनल अस्पताल धर्मशाला में लगाया जाएगा। हिमाचल धर्मशाला प्रेस ट्रस्ट के सहयोग से लगाया जा रहा ये शिविर सोमवार 28 नवंबर को प्रातः साढ़े 9 बजे से आरंभ होगा। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि पत्रकारों की दिनचर्या काफी तनावपूर्ण होती है। दिन रात समाज के लिए अपने कार्य में लगे पत्रकार अपने स्वास्थ्य की देखभाल पर ध्यान नहीं दे पाते। व्यस्तता के चलते भी नियमित स्वास्थ्य जांच का पहलू पीछे छूट जाता है।

 

ऐसे में प्रशासन ने तय किया है जिले के सभी पत्रकारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम चलाया जाए, जिससे उनके स्वास्थ्य की देखभाल सुनिश्चित हो सके। उपायुक्त ने जिले के सभी पत्रकारों से अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य कैंप में आने और सुविधा का लाभ लेने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि पत्रकारों से गूगल फॉर्म के माध्यम से स्वास्थ्य जांच शिविर में पंजीकरण के लिए कहा गया है। उन्होंने आग्रह किया कि स्वास्थ्य जांच शिविर को लेकर पत्रकार शनिवार प्रातः 10 बजे तक गूगल फॉर्म भर कर सबमिट कर दें, ताकि सोमवार के स्वास्थ्य कैंप को लेकर संख्या के अनुरूप आवश्यक प्रबंध किए जा सकें।

महज 2 हफ्तों में अमलीजामा, धरातल पर उतरा कार्यक्रम

बता दें, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस (16 नवंबर) पर धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आरंभ करने की बात कही थी। महज 2 हफ्तों के भीतर ये कार्यक्रम अब धरातल पर उतरने जा रहा है। 28 नवंबर को धर्मशाला से इस कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।


सीएम ने नगरोटा-बगवां को 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

उद्धाटन/शिलान्‍यास : सीएम ने नगरोटा-बगवां को 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

सीएम ने 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

कार्यक्रम : सीएम ने 32वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के विजेता बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

विकास : मुख्यमंत्री ने देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

सीएम ने 89 पौंगडैम विस्थापितों को सौंपे भूमि कागज़ात, आवास के लिए 3 लाख की घोषणा

जनसभा : सीएम ने 89 पौंगडैम विस्थापितों को सौंपे भूमि कागज़ात, आवास के लिए 3 लाख की घोषणा

भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित: गिरीराज सिंह

लोकार्पण : भारत कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश को करेगा आकर्षित: गिरीराज सिंह

शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सलाम : शाहपुर के शहीद सूबेदार मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

आईपीएल मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखेगा ड्रोन

समीक्षा बैठक : आईपीएल मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखेगा ड्रोन

सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले जिला कांगड़ा के 5 गुड स्मार्टियन सम्‍मानित

पहल : सड़क हादसे में घायलों की जान बचाने वाले जिला कांगड़ा के 5 गुड स्मार्टियन सम्‍मानित

VIDEO POST

View All Videos
X