Sunday, May 05, 2024
BREAKING
धूमल चुनाव न हारते तो कभी सीएम न बनते जयरामः कांग्रेस मुख्यमंत्री बोल चुके बहुत झूठ, तथ्य रखें सामने: जयराम ठाकुर आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन: सीएम राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत भाजपा बताए, सर्वाधिक मतों से जीते सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर पांगी और बंजार में सीएम का जयराम पर बड़ा हमला, बोले हार देख मैदान से हटे देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर अगर डायरेक्टर फ्लॉप तो सुपरस्‍टार हीरोइन की फ़िल्म फ्लॉप होना तय:सुक्‍खू
 

मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने नामाकंन दाखिल करने के बजाय भाजपा ज्‍वाइन कर चौकाया

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, October 25, 2022 17:46 PM IST
मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने नामाकंन दाखिल करने के बजाय भाजपा ज्‍वाइन कर चौकाया

शाहपुर(कांगड़ा)/बिलासपुर, 25 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया ने एक बार और राजनीतिक पलटी मारी है। इस बार उन्‍होंने भाजपा ज्‍वाइन करके सभी को चौका दिया है। प्रदेश के विधानसभा चुनावों के नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने समर्थकों को चौकाने वाला निर्णय लेते हुए बिलासपुर के विजयपुर में स्‍थित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास स्‍थान पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण कर ली। मनकोटिया के साथ हाल ही भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के ही पूर्व मंत्री हर्ष महाजन भी साथ थे। जेपी नड्डा ने मनकोटिया को पटका पहना कर उनका भाजपा में स्वागत किया।

 

ज्ञात रहे कि प्रदेश में रिवाज बदलने का दावा करके चुनाव मैदान में उतरी भाजपा ने कांग्रेस नेताओं को पार्टी में शामिल करवाने का नया रिवाज शुरू कर दिया है। चंबा के हर्ष महाजन के बाद अब कांगड़ा के मेजर विजय सिंह मनकोटिया को साध कर भाजपा ने नई राजनीतिक विसात बिछाई है।

 

वहीं इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मेजर मनकोटिया ने कांग्रेस में रहकर जनता के मुद्दों को गंभीरता से उठाया है। मनकोटिया के अनुभव का लाभ भाजपा को मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में वन रैंक-वन पैंशन के दावे तो किए गए, लेकिन इसे धरातल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उतारा।

 

ज्ञात रहे कि मनकोटिया शाहपुर से कांग्रेस के टिकट की दावेदारी जता रहे थे। कांग्रेस ने पूर्व सीएम स्‍व. वीरभद्र सिंह के करीबियों में शामिल केवल सिंह पठानिया को कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर मैदान में उतारा है। इससे मनकोटिया को झटका लगा। हालांकि मनकोटिया के पिछली बार की तरह इस बार भी निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही थी, मगर उन्‍होंने इस बार नई चाल चली है। हालांकि उनके विधानसभा क्षेत्र शाहपुर से काबिना मंत्री सरवीण चौधरी भाजपा की प्रत्‍याशी हैं। माना जा रहा है कि मनकोटिया इस बार भी केवल सिंह पठानिया का खेल बिगाड़ने के मकसद से खुद चुनाव मैदान में उतरने के बजाय भाजपा के नेता बन गए हैं। इसका फायदा सीधे सरवीण चौधरी को मिलने की संभावना है। वहीं राजपूत नेता और पूर्व सैनिक होने के चलते भाजपा उनके आने से दोहरा फायदा देख रही है।

 

इतना ही नहीं मनकोटिया के आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने की बात भी की जा रही थी, मगर उन्‍होंने खालिस्‍थानी कनेक्‍शन का आरोप लगा कर आम आदमी पार्टी व अरविंद केजरीवाल को घेरा था। बाद में उन्‍होंने कांग्रेस का  टिकट लेने के लिए जुगत भिड़ाई मगर विफल रहे।

इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज

प्रचार : इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया: विजयइंद्र-जग्‍गी

बयान : पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया: विजयइंद्र-जग्‍गी

कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू

दुआ सलाम : कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू

सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री

आश्‍वासन : सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री

बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

बयान : बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

संबोधन : सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

संबोधन : आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

VIDEO POST

View All Videos
X