Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• राजनीतिक मंशा से नए जिले बनाए तो सत्तां में आते ही करेंगे रिव्यू: जयराम ठाकुर • नूरपुर पुलिस ने नशा तस्‍कर की 74.12 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की • सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री
 

कारोबारी की डंडों से पीट-पीट कर हत्‍या की, दो गिरफ्तार

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, November 29, 2022 19:27 PM IST
कारोबारी की डंडों से पीट-पीट कर हत्‍या की, दो गिरफ्तार

 

निरमंड(कुल्लू), 29 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के निरमंड में बूढ़ी दिवाली के अवसर पर चल रहे मेले में आए एक कारोबारी की दो लोगों ने डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक राजस्‍थान के कोटा का रहने वाला बताया जा रहा है।

 

मिली जानकारी के अनुसार घटना के प्रत्‍यक्षदर्शी हमीरपुर जिला के कोट छमांदला के निवासी सुमित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरापियों के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। सुमित ने पुलिस को बताया कि मंडी जिला के नारला के पवन और बल्ह के प्रवीण ने निरमंड के तमियूनी में एक व्यक्ति को डंडों से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता निरमंड में ढाबा चलाता है और इन दिनों उसने बूढ़ी दिवाली मेले में प्लॉट लेकर ढाबा चला रहा है।

 

सुमित के अनुसार सोमवार की रात उसने पास में शोर सुना और जब वह मौके पर पहुंचा तो दोनों आरोपी एक व्यक्ति को डंडों से पीट रहे थे। पिटाई के बाद आरोपी मौके से भाग गए जबकि वारदात के शिकार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामेश्वर वर्मा (40) पुत्र धन्ना लाल निवासी कोटा राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस हत्‍या के कारणों की छानबीन में जुटी हुई है।

बंजार के शरची पहुंचे मुख्यमंत्री, पूर्व सैनिक के घर ठहरे

सरकार गांव के द्वार : बंजार के शरची पहुंचे मुख्यमंत्री, पूर्व सैनिक के घर ठहरे

पहले बीबीएमबी एरियर पर शपथ पत्र दें, फिर देंगे किशाऊ का पानीः मुख्यमंत्री

जनसभा : पहले बीबीएमबी एरियर पर शपथ पत्र दें, फिर देंगे किशाऊ का पानीः मुख्यमंत्री

सीएम ने कुल्लू-मनाली की जनता को दी 206.08 करोड़ की सौगात

शिलान्‍यास/उद्घाटन : सीएम ने कुल्लू-मनाली की जनता को दी 206.08 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री ने तांदी में आग से प्रभावित घटनास्थल का दौरा किया, मदद का ऐलान

राहत : मुख्यमंत्री ने तांदी में आग से प्रभावित घटनास्थल का दौरा किया, मदद का ऐलान

मुख्यमंत्री ने कुल्लू के लिए 102 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

विकास : मुख्यमंत्री ने कुल्लू के लिए 102 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी

हिमाचल प्रदेश की सम्पदा को लूटने नहीं दूगाः सीएम

जनसभा : हिमाचल प्रदेश की सम्पदा को लूटने नहीं दूगाः सीएम

मुख्यमंत्री ने किया विंटर कार्निवल मनाली का शुभारम्भ

आयोजन : मुख्यमंत्री ने किया विंटर कार्निवल मनाली का शुभारम्भ

कुल्लू से आपदा प्रभावितों के पुनर्वास की शुरूआत, राहत राशि वितरित

पहली किस्त जारी : कुल्लू से आपदा प्रभावितों के पुनर्वास की शुरूआत, राहत राशि वितरित

VIDEO POST

View All Videos
X