Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट (एलोपैथी) के 27 पद भरे जाएंगे

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, September 08, 2022 16:34 PM IST
स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट (एलोपैथी) के 27 पद भरे जाएंगे

मंडी, 08 सितंबर। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग फार्मासिस्ट (एलोपैथी) के 27 पद भरने जा रहा है। इन पदों के लिए 18-45 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की है और आरक्षित वर्ग को नियमानुसार विशेष छूट का प्रविधान है। बता दें कि फार्मासिस्ट (एलोपैथी) के पदों को बैच वाइज आधार पर भरा जाएगा।

 

अक्षय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग  में  सामान्य वर्ग में मार्च, 1999, सामान्य वर्ग (ई.डब्ल्यू.एस.) में दिसंबर, 1999, अनुसूचित जाति में दिसंबर, 2003, अनुसूचित जाति (अंतोदय/बी.पी.एल.) में मार्च, 2015, अन्य पिछड़ा वर्ग में दिसम्बर, 2002, अन्य पिछड़ा वर्ग (अंतोदय/बी.पी.एल.) में मार्च, 2013 तथा अनुसूचित जनजाति में दिसम्बर, 2007 बैच के फार्मासिस्ट (एलोपैथी) पद भरे जाएंगे।

 

उन्होंने मंडी जिले के सभी पात्र उम्मीदवारों से नजदीकी रोजगार कार्यालय में आगामी 25 सितंबर, 2022 तक अपने नाम पंजीकृत कराने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, मंडी कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है।  

VIDEO POST

View All Videos
X