Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

30 सितंबर से शुरू होगी मंडी, कुल्‍लू, लाहौल-स्‍पीति की अग्निवीर भर्ती

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, September 20, 2022 18:18 PM IST
30 सितंबर से शुरू होगी मंडी, कुल्‍लू, लाहौल-स्‍पीति की अग्निवीर भर्ती

मंडी, 20 सितंबर। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक कर्नल अवनीश नाथ ने बताया कि मंडी जिले के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में आगामी 30 सितंबर से 9 अक्तूबर, 2022 तक अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। इसमें मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले के युवाओं के लिए भारतीय सेना में आने का सुनहरा मौका होगा।


उन्होंने भर्ती रैली में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को सूचित किया है कि वे मेडिकल के लिए आने से पूर्व अच्छी तरह से नहाकर आएं तथा नहाते हुए हाथ पर लगाया गया बैंड न निकले इसका ध्यान रखे। उन्होंने बताया कि भर्ती कार्यालय द्वारा दी गई मेडिकल स्लिप को भी अपने साथ लाएं।

उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में यह पाया गया है कि सबसे ज्यादा उम्मीदवार कान में मैल के कारण अनफिट होते हैं, इसलिए भर्ती में आने से पहले सभी उम्मीदवार अपने कान डॉक्टर से साफ करवाकर आएं। नाखून और बाल काटकर आएं तथा अपने प्राईवेट पार्ट के बालों को भी साफ करके आएं। उन्होंने बताया कि यदि उम्मीदवार को कोई चमड़ी की बीमारी है तो मेडिकल में आने से पहले डॉक्टर से इलाज करवाएं। इसके अतिरिक्त हृदय एवं श्रास रोगों से पीडि़त उम्मीदवार भर्ती में न आएं।

 

उन्होंने बताया कि सेना भर्ती निःशुल्क एवं निष्पक्ष तरीके से होती है, इसलिए किसी भी व्यक्ति या दलाल के झांसे में न आएं।

VIDEO POST

View All Videos
X